ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
देश

दीया-बाती इवेंट’ पर पटाखे फोड़ने वालों के बचाव में आए बंगाल BJP चीफ बोले, ‘इसमें कुछ भी गलत नहीं..

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नौ बजे नौ मिनट’ के आह्वान पर जहां कुछ लोगों के पटाखे फोड़ेने पर सोशल मीडिया पर पर आलोचना हो रही है वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष दिलीप घोष ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। दिलीप घोष ने कहा है कि पटाखे जलाने वालों ने कुछ भी गलत नहीं किया है।

पटाखे फोड़ने में कुछ भी गलत नहीं
उन्होंने कहा कि पटाखे फोड़ने में कुछ भी गलत नहीं है। अपने बात का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा, लॉकडाउन और कोरोना महामारी के कारण लोग संकट की स्थिति में जी रहे हैं। किसी ने भी उनसे पटाखे फोड़ने के लिए नहीं कहा था। हालांकि अगर वो ऐसा करते हैं तो इसमें नुकसान कैसा है? ये तो खुशी की अभिव्यक्ति है।

पिछले 24 घंटे में बढ़ी मरीजों की संख्या, 4281 संक्रमित

गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 693 से अधिक मामले सामने आने के बाद कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4281 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार रात यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता एवं संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रविवार से सोमवार शाम तक देश में कोरोना के 693 से अधिक मामले सामने आए हैं और अब तक कोरोना से 111 लोगों की मौत हो गई है तथा एक प्रवासी व्यक्ति समेत 319 लोगों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button