ब्रेकिंग
BAPS Swaminarayan Jabalpur: एफिल टावर विवाद से लेकर जबलपुर में संस्कार शिक्षा तक; जानें BAPS स्वामीन... MP Tourism Ujjain Influencer Meet: एमपी टूरिज्म इंफ्लुएंसर मीट में पहुंचे बिहार के मशहूर यूट्यूबर; स... Ujjain Simhastha 2028 Prep: नीलगंगा से नानाखेड़ा सड़क चौड़ीकरण कार्य का सीएम मोहन यादव ने किया औचक न... Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ...
मध्यप्रदेश

जबलपुर में बने मध्य प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर का आज होने जा रहा है लोकार्पण

जबलपुर। मध्य प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर का समारोहपूर्वक लोकार्पण शनिवार को दोपहर 12 बजे महानद्दा में आयोजित कार्यक्रम में होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में शामिल होकर शहर को बड़ी सौगात देंगे। वे यहां 1150 करोड़ की लागत से निर्मित प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे।

लोकार्पण कार्यक्रम उपरांत केंद्रीय मंत्री दो हजार करोड़ से ज्यादा लागत वाली सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इसमें 605 करोड़ का रिंग रोड का पाचवां हिस्सा शामिल है। वहीं 230 करोड़ की लागत से रीवा-लखनादौन राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंडरपास और ओवरब्रिज निर्माण का कार्य होगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण रीवा से लखनादौन राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर हादसों को रोकने के लिए अंडरपास और ओवरब्रिज का निर्माण करवा रहा है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी छह अंडरपास और प्लाईओवर निर्माण का शिलान्यास करेंगे। इस मार्ग पर तकनीकी खामियों की वजह से लगातार सड़क हादसे हुए।

607 करोड़ से रिंग रोड का पांचवां हिस्सा भी बनेगा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी फ्लाईओवर के लोकार्पण के दौरान ही अमझर बरेला रोड फोर लेन रिंग रोड निर्माण के पांचवें हिस्से का भी शिलान्यास करेंगे। इसकी लागत 607 करोड़ रुपये होगी। रिंग रोड के 114 किलोमीटर के हिस्से में यह पांचवां और अंतिम हिस्सा 18 किलोमीटर है, जो अभी तक फाइनल नहीं हुआ था। इससे अलावा चार हिस्से में सड़क निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

इन क्षेत्रों की दूरी हुई कम

  • लेग-1 : दमोहनाका से दमोह रोड वाले लेग से विजय नगर, यादव कालोनी, एसबीआइ चौक, संजीवनी नगर, पाटन बायपास, दमोह रोड, कटंगी, आरटीओ, आईटीआई, आईएसबीटी, माढ़ोताल की तरफ पहुंच सकते हैं।
  • लेग-2 : दमोहनाका से खजरी बायपास, मझौली बिरसामुंडा चौक, आधारताल, कृषि विश्वविद्यालय पनागर, कटनी रोड, महाराजपुर, आंबेडकर चौक रेलवे स्टेशन।
  • लेग-3 : रानीताल से गढ़ा, मदन महल रेलवे स्टेशन, संजीवनी नगर, मेडिकल कालेज, कछपुरा ब्रिज, गुलौआ चौक, विजय नगर, आईएसबीटी।
  • लेग-4 : मालवीय चौक, सिविक सेंटर, मालवीय चौक, बड़ा फुहारा, गोलबाजार, जबलपुर स्टेशन हाई कोर्ट, राइट टाउन स्टेडियम, शास्त्री ब्रिज।
  • लेग-5 : मदन महल स्टेशन से शास्त्री ब्रिज नेपियर टाउन, मदन महल थाना, होमसाइंस कालेज, मानकुंवर बाई कॉलेज, एमएलबी स्कूल, भंवरताल पार्क।
  • लेग-6 : स्नेह नगर लिंक रोड, गुलौआ चौक पंडा की मढ़िया, गढ़ा, यादव कालोनी, मेहता पेट्रोल पंप, विजयनगर।
  • लेग-7 : गोरखपुर, सिविक सेंटर, शास्त्री ब्रिज मालवीय चौक, रसलचौक, सदर, सिविल लाइन गौरीघाट, कटंगा चौराहा।
  • लेग-8 : मेडिकल कॉलेज, तिलवारा घाट, भोपाल, नागपुर, धनवंतरि नगर, अंधमूक बायपास त्रिपुरी चौक, भेड़ाघाट, शक्ति नगर, बाजना मठ।

Related Articles

Back to top button