ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
देश

कर्नाटक धर्मस्थल मामला: आरोप लगाने वाले पर ही एक्शन, SIT ने क्यों उठाया ये कदम?

कर्नाटक के धर्मस्थल मामले में SIT ने एक बड़ा एक्शन लिया है. दरअसल, सफाई कर्मचारी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि धर्मस्थल में पिछले दो दशकों से कई हत्याएं, बलात्कार और शवों को दफनाने की घटनाएं हुई हैं. सूत्रों के अनुसार इन आरोपों की जांच करने के लिए SIT ने शिकायतकर्ता को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ कर रही है.

अधिकारियों का कहना है कि शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए बयान और सबूत में कई गड़बड़ियां पाए जाने के बाद यह गिरफ्तारी हुई है. एसआईटी लगातार इस मामले की जांच कर रही है.

शिकायतकर्ता का नाम नहीं किया उजागर

विशेष जांच दल (SIT) और उसके प्रमुख प्रणव मोहंती ने बताया कि शिकायतकर्ता से शुक्रवार देर रात तक पूछताछ की गई. हालांकि व्यक्ति का नाम उजागर नहीं किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता ने जो बयान दिए थे और दस्तावेज उपलब्ध करवाएं थे उनमें कुछ गड़बड़ियां पाई गई हैं, जिस वजह से यह पूछताछ की गई है.

क्या है मामला?

शिकायतकर्ता एक पूर्व सफाई कर्मचारी है, जिसकी पहचान उजागर नहीं की गई है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि 1995 से 2014 के बीच उसने धर्मस्थल में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम किया. इस दौरान उसे महिलाओं और नाबालिगों सहित कई लोगों के शवों को दफनाने के लिए मजबूर किया गया, जिनमें से कुछ पर यौन उत्पीड़न के निशान थे. शिकायतकर्ता ने यह बयान मजिस्ट्रेट के सामने भी दर्ज कराया है.

‘धर्मस्थल की छवि खराब करने का आरोप’

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को यह विश्वास जताया था कि इस आरोप लगाया कि धर्मस्थल की छवि खराब करने की साजिश चल रही है. इस मामले की जांच की के लिए राज्य सरकार ने एक एसआईटी टीम का भी गठन किया. शिवकुमार ने कहा कि जांच के जरिए इस मामले की सच्चाई सामने आएगी. उन्होंने यह भी कहा कि अगर यह आरोप झूठे पाए गए तो इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button