ब्रेकिंग
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया... अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, एकरूप वेशभूषा में दिखेंगे पु... राजस्थान कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, UCC और 'ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट' को मिली हरी झंडी लखनऊ के रहीमाबाद में रिश्तों और इंसानियत का कत्ल, जमीन के लालच में मृत पिता के शव का सादे कागज पर लग... कुर्ला लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, GSI की 8 साल पुरानी चेतावनी आई सामने अंबाला कैंट NH-44 पर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों के पथराव में DSP समेत 7 पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज औ...
खेल

कोरोना वायरस: हाॅकी सितारे धनराज पिल्लै ने पीएम केयर्स फंड में 5 लाख रूपए दिए

नई दिल्ली: भारत के चैम्पियन हॉकी खिलाड़ी धनराज पिल्लै ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में पीएम केयर्स फंड में पांच लाख रूपए का योगदान दिया है। चार ओलंपिक और चार विश्व कप खेल चुके भारत के पूर्व कप्तान ने मुंबई से भाषा से कहा ,‘यह सभी की जिम्मेदारी है कि पीएम केयर्स फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना योगदान दे। मैंने पीएम केयर्स फंड में पांच लाख रूपए दिए है और कल महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में तीन लाख रूपए दूंगा।’

धनराज पिल्लै ने कहा, संकट की इस घड़ी में हम सभी को अपनी ओर से योगदान देना चाहिये । मैं सुनील शेट्टी फाउंडेशन में भी दो लाख रूपए दे रहा हूं ।यह मेरी ओर से छोटा सा योगदान है।’ इससे पहले 23 बार के बिलियडर्स और स्नूकर चैम्पियन पंकज आडवाणी, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, केदार जाधव, पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले, टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान भी इसके लिए योगदान कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button