ब्रेकिंग
जबलपुर में देशभक्ति का अनूठा जुनून: उफनती नर्मदा नदी में एक हाथ में तिरंगा थामकर 7 किमी तैरे तैराक, ... मध्य प्रदेश के धार का प्रसिद्ध 'बाग प्रिंट' पहुंचा राष्ट्रपति भवन, 'एट होम' समारोह की बढ़ाएगा शोभा बालाघाट के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी और मलेरिया का कहर: डेढ़ माह में मासूमों की मौत, स्कूल ... जब क्लास में 'गुरुजी' बने गुना कलेक्टर: किशोर कन्याल ने ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को पढ़ाया पाठ, सिखाया '... इंदौर: नगर निगम ARO जितेंद्र पांडे के ठिकानों पर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 31 साल की नौकरी में बना... एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया...
खेल

हरभजन सिंह ने कहा- महामारी पर नियंत्रण के बाद खाली स्टेडियमों में IPL करवाने चाहिए

मुंबई: अनुभवी आफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को खाली स्टेडियमों में करवाने में दिक्कत नहीं है लेकिन कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण के बाद इस टूर्नामेंट का आयोजन होना चाहिए क्योंकि इस पर कई लोगों की आजीविका निर्भर है।

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने वाले हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में कहा, ‘दर्शक महत्वपूर्ण होते हैं लेकिन अगर परिस्थितियां अनुकूल न हों तो मुझे उनके बिना खेलने में कोई दिक्कत नहीं है। एक खिलाड़ी के तौर पर मुझे दर्शकों का समर्थन नहीं मिलेगा लेकिन इससे यह सुनिश्चित होगा कि प्रत्येक प्रशंसक टीवी पर आईपीएल देख पाएगा।’ उन्होंने कहा, ‘हमें हर चीज के लिए सतर्क रहना होगा और खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता में रखना होगा। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि मैच स्थल, टीम होटल, उड़ान आदि की अच्छी तरह से सफाई की गयी हो। यह कई लोगों की आजीविका का सवाल है इसलिए जब सब कुछ ठीक हो जाए तो हमें आईपीएल का आयोजन करना चाहिए।’

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल को 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया था लेकिन वायरस को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन के कारण इसके जल्द आयोजन की संभावना नहीं है। भारत की तरफ से 103 टेस्ट मैच खेलने वाले हरभजन ने कहा, ‘मुझे मैचों की काफी कमी खल रही है। मुझे उम्मीद है कि एक साल के बाद मैं 17 मैच (फाइनल सहित) खेल पाऊंगा। मुझे मैदान पर नहीं जा पाना अखर रहा है। हर किसी प्रशंसक को इसकी कमी खल रही होगी। उम्मीद है कि आईपीएल जल्द होगा। तब तक मुझे खुद को फिट रखना होगा।’

Related Articles

Back to top button