ब्रेकिंग
फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा! ट्रक-स्कूटी की टक्कर के बाद लगी भयानक आग; 2 लोगों की जिंदा जलकर द... लुधियाना में पहली ही बारिश में डूबे बाजार! 3-4 फीट पानी भरने से व्यापारियों का भारी नुकसान, भड़के दु... नवांशहर में कनाडा स्पाउज वीजा के नाम पर 8.70 लाख की ठगी! फर्जी डिग्री देकर ठगा, ट्रैवल एजेंट पर FIR ... लुधियाना में सरकारी स्कूल की 15 वर्षीय छात्रा अमानत संदिग्ध परिस्थितियों में लापता! पुलिस खंगाल रही ... सांसद अमृतपाल सिंह और बंदी सिखों की रिहाई मार्च पर चंडीगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! 15 नेताओं पर FIR दर्... फाजिल्का में खौफनाक वारदात! सुलह के नाम पर बुलाया, इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट की और तलाकशुदा पत्नी की ... JPSC-JSSC विवाद पर पूरे झारखंड में रेड अलर्ट! 6 अगस्त को विधानसभा घेराव की चेतावनी; स्पेशल ब्रांच ने... गुमला में अंधविश्वास का खौफनाक अंत! डायन के शक में महिला की टांगी से काटकर हत्या, आरोपी का पुलिस स्ट... रांची में भड़का छात्रों का आक्रोश! JPSC परीक्षा में धांधली को लेकर लोकभवन मार्च; CBI जांच की उठी मां... गढ़वा में दीपक कुजूर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! पलामू के चश्मा व्यवसायी मातीन अख्तर ने रची थी हत्...
पंजाब

जालंधर कैंट में दिनदहाड़े महिला गायब, CCTV फुटेज ने पुलिस की बढ़ाई उलझन

जालंधर कैंट के भीड़भाड़ वाले बाजार में एक महिला के रहस्यमयी ढंग से लापता होने से हड़कंप मच गया है। महिला अपनी बेटी के साथ खरीदारी करने आई थी, लेकिन कुछ ही देर में गायब हो गई। बेटी ने आरोप लगाया कि उसकी मां को सफेद रंग की कार सवार कुछ युवकों ने जबरन कार में बिठाकर अगवा कर लिया, जबकि पुलिस जांच में मामला पूरी तरह उलझा नजर आ रहा है।

घटना कैंट बाजार की बताई जा रही है, जहां 35 वर्षीय महिला रोज़ी अपनी बेटी के साथ खरीदारी के लिए आई थी। बेटी के अनुसार, दोनों ने मिलकर एक पिज्जा लिया था, जिसके बाद मां ने उसे यह कहकर छोड़ दिया कि वह सब्जी लेने जा रही है। बेटी वहीं इंतजार कर रही थी कि तभी उसने देखा—कुछ युवक सफेद कार में आए, मां के मुंह पर कपड़ा लपेटा और उसे कार में खींचकर चर्च रोड की ओर भाग गए। लड़की के चिल्लाने पर लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही थाना कैंट के प्रभारी व डीएसपी मौके पर पहुंचे और तत्काल जांच शुरू की। आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी महिला को जबरन ले जाने की घटना की पुष्टि नहीं की। दुकानदारों ने कहा कि यदि बाजार में ऐसा कुछ हुआ होता, तो जरूर शोर-शराबा सुनाई देता।

इसी बीच जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले तो स्थिति और उलझ गई। एक फुटेज में महिला खुद एक खाने-पीने की दुकान के पास से ई-रिक्शा में अकेले बैठकर चर्च रोड की ओर जाती दिखाई दे रही है। ऐसे में पुलिस यह समझने की कोशिश कर रही है कि क्या महिला ने जानबूझकर बेटी को वहीं छोड़ दिया, या फिर कोई और कारण है।

फिलहाल पुलिस ने बेटी से महिला के अन्य रिश्तेदारों के नंबर लेकर संपर्क किया है और परिवार को थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। देर रात तक महिला का कोई सुराग नहीं मिला था। थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी और सभी संभावनाओं की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button