ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
देश

गर्भवती पत्नी की कर दी हत्या…फिर शव को टुकड़ों में काटा, हैदराबाद में पति बना हैवान

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के मेडचल जिले के मेडिपल्ली थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला की उसके पति ने बेरहमी से हत्या कर दी. महिला गर्भवती थी. गर्भवती महिला की हत्या के बाद पति ने उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. फिर शव के कुछ टुकड़े छुपा दिए और कुछ नदी में बहा दिए. मृतक महिला की पहचान स्वाति उर्फ ​​ज्योति (22) के रूप में की गई है.

मृतक महिला के आरोपी पति का नाम महेंद्र रेड्डी है. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. स्वाति उर्फ ​​ज्योति का विवाह महेंद्र रेड्डी से हुआ था. ज्योति को घर से भागकर महेंद्र ने उससे शादी कर ली थी. दोनों मेडिपल्ली के बोडुप्पल स्थित एक किराए के मकान में रहते थे. यह जोड़ा एक महीने पहले बोडुप्पल आया था. मृतका विकाराबाद जिले के मूल निवासी थी. महेंद्र भी विकाराबाद जिले के मूल निवासी है.

घरेलू विवाद के चलते की हत्या

महेंद्र रेड्डी कैब चलाता था. घरेलू विवाद के चलते उसने अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या की. पड़ोसियों ने घर से कुछ आवाजें सुनीं और कुछ मिनट बाद अंदर गए तो देखा कि स्वाति का शव टुकड़ों में कटा हुआ और एक बैग में रखा हुआ था. इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और महेंद्र को हिरासत में ले लिया.

मृतका की मां का रो-रोकर बुरा हाल

संदेह है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े किए. फिर शव को एक बैग में रखा और उसे ठिकाने लगाने के लिए मौके की तलाश में था. फिलहाल मृतका के देवर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है. इस घटना के बाद मृतका की मां का रो-रोकर बुरा हाल है.

Related Articles

Back to top button