ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
देश

भारत-पाक सीमा पर BSF की बड़ी कार्रवाई, गुजरात के कच्छ में 15 पाकिस्तानी मछुआरे गिरफ्तार, इंजन लगी नाव जब्त

सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. BSF ने बड़ा एक्शन लेते हुए गुजरात के कच्छ में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास से 15 पाकिस्तानी मछुआरों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही एक इंजन लगी देशी नाव को भी जब्त किया गया है. बीएसएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई शनिवार को कोरी क्रीक इलाके में स्थित सीमा चौकी के सामान्य क्षेत्र में की गई. विशेष सूचना में एक संदिग्ध नाव की मौजूदगी की जानकरी प्राप्त हुई थी. जिसके आधार पर ही तलाशी अभियान चलाया गया.

बीएसएफ ने एक प्रेस रिलीज के जरिए कहा कि इस तलाशी अभियान के दौरान बीएसएफ जवानों को वहां एक इंजन युक्त देशी नाव मिली और 15 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा गया है. वहीं आस-पास के इलाको की तलाशी भी ली गई है. बताया गया है कि ये मछुआरे पड़ोसी देश के सिंध प्रांत के सुजावल जिले से हैं और ये सभी पाकिस्तानी नागरिक हैं. उन्हें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 68वीं बटालियन के नियंत्रण वाले सामान्य क्षेत्र में पकड़ा गया.

नाव से भारी मात्रा में मछलियां और अन्य सामान बरामद

बीएसएफ के अनुसार, नाव में तकरीबन 60 किलो मछलियां, नौ मछली पकड़ने वाले जाल, डीजल, बर्फ, खाने-पीने का सामान और लकड़ियां मौजूद थीं. तलाशी के दौरान एक मोबाइल फोन और 200 रुपये की पाकिस्तानी करेंसी भी बरामद की गई.

बांग्लादेशी अधिकारी की गिरफ्तारी

इससे पहले भी बांग्लादेश पुलिस के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया गया था. यह पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में अवैध रूप से भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश कर रहा था. अधिकारियों की जानकारी के मुताबिक यह अभियान 68वीं और 176वीं बीएसएफ बटालियन और वाटर विंग द्वारा चलाया गया था. स्थानीय गश्ती नौकाओं के सहयोग से टीम ने आसपास के क्रीक क्षेत्रों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया. इस ऑपरेशन में तेज गति वाली गश्ती नौकाओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

Related Articles

Back to top button