ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें पीएम मोदी ने मैसूर में किया 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन: बोले- "भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से ब... तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— "परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीन... वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने क... NSA अजीत डोभाल 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026' से सम्मानित, अमित शाह बोले- "सुरक्षा इतिहास म... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'चन्नी जिंदाबाद' के नार... उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, B... उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' में गरजे अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के सामने रखीं 3 प्रमुख मांगें
मध्यप्रदेश

रिटार्यड DSP को रस्सी से बांधकर पीटा, छाती पर बैठकर बरसाए थप्पड़; पैसों के लिए हैवान बने बेटे

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक रिटायर्ड डीएसपी के साथ उनके ही दो जवानों बेटों और पत्नी ने मारपीट की. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें डीएसपी का एक बेटा उनकी छाती पर बैठा हुआ हाथ बांधता हुआ दिख रहा है. वहीं दूसरा बेटा उनके पैर बांध रहा है और पत्नी उनसे एटीएम कार्ड छीन रही है. पिता के साथ बेटों ने ये हैवानियत उनकी रिटायरमेंट के बाद उन्हें मिले पैसों के लिए की.

ये मामला पिछोर विधानसभा के भौंती थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां चंदावनी गांव में रिटायर्ड डीएसपी के साथ मारपीट कर उनका एटीएम कार्ड छीन कर ले जाने के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी समेत दोनों बेटों और ड्राइवर पर मामला दर्ज कर लिया है. जानकारी के मुताबिक 23 अगस्त को चंदावनी में तीन युवकों और एक महिला ने रिटायर्ड डीएसपी 62 साल के प्रतिपाल सिंह यादव के साथ मारपीट की. इस दौरान उन्हें रस्सी से बांधने का वीडियो वायरल हो रहा है.

बेटों और पत्नी के खिलाफ केस दर्ज

वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने 24 अगस्त को पीड़ित डीएसपी की पत्नी माया, बेटे आकाश, आवास और वाहन चालक के खिलाफ लूट समेत मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया. इस मामले में पुलिस का कहना है कि रिटायर्ड डीएसपी का अपनी पत्नी और बच्चों से पैसों और संपत्ति का विवाद चल रहा है. दूसरी ओर रिटायर्ड डीएसपी के छोटे भाई यशवंत यादव ने बताया कि भाभी पहले से बड़े परिवार की थीं, जबकि हमारा परिवार उतना मजबूत नहीं था. ऐसे में वह बार-बार भैया पर अवैध रूप से पैसा कमाने का दबाव डालती थीं, जबकि भैया ऐसा नहीं करते थे. इसलिए दोनों के बीच झगड़े होते थे और दोनों की आपस में नहीं बनती थी.

15 सालों से अलग रहे थे पति-पत्नी

डीएसपी के भाई ने बताया कि भैया-भाभी दोनों पिछले 15 सालों से अलग रह रहे थे. भैया बच्चों की पढ़ाई और खर्चे का पैसा हर महीने भिजवाते थे. अभी भैया रिटायर्ड हुए हैं तो उन्हें मिलने वाले पैसे को हड़पने के लिए उन्होंने भैया को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. 22 अगस्त को भाभी और भतीजे आए. उन्होंने मुझसे कहा कि चाचा हम पापा को इलाज के लिए झांसी ले जा रहे हैं. इसके बाद मैं शिवपुरी आ गया. तभी उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया. यशवंत यादव का कहना है कि भैया ने झांसी में दोनों भतीजों के लिए हॉस्टल, मैरिज गार्डन भी बनवा रखा है. उनको शक है कि कहीं भैया इन पैसों को अपने भाई, बहनों या रिश्तेदारों समेत गांव के गरीब लोगों में न बांट दें. इसलिए उन्होंने पैसों के लिए उनके साथ मारपीट की.

Related Articles

Back to top button