ब्रेकिंग
Weather News in Hindi: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तू... Bhopal Khanugaon Riyaz Manzil Dispute: शत्रु संपत्ति कार्रवाई में नया मोड़, 25 नोटिसधारियों ने एसडीए... Sheopur Broad Gauge Line: बीरपुर-सिरोनी रोड के बीच 24 किमी रेलखंड का सीआरएस निरीक्षण, जल्द दौड़ेगी ट... Palasia Indore Builder Death: ऑफिस के कैमरे से हार्डडिस्क गायब और मोबाइल पर पैटर्न लॉक, पुलिस खंगाल ... Gold Rate Today India: सोना और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए महानगरों और मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के... Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक...
विदेश

कोरोना महामारी से आयरलैंड भी बेहाल, भारतवंशी प्रधानमंत्री लियो खुद ही करेंगे संक्रमितों का ईलाज

दुनियाभर में फैली कोरोना वायरस की महामारी से आयरलैंड भी बेहाल है। ऐसे में आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वरडकर (लियो वरदकर) ने अब खुद ही मरीजों का इलाज करने का फैसला किया है। आयरलैंड के भारतीय मूल के प्रधानमंत्री लियो वरडकर पेशे से डॉक्टर हैं और देश में कोरोना वायरस का संकट के बीच उन्होंने डॉक्टर की अपनी भूमिका में लौटने का निश्चिय किया है। उनके अलावा उनके परिवार के कई सदस्य भी देश की स्वास्थ्य सेवा में काम कर रहे हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री लियो वरडकर राजनीति में आने से पहले डॉक्टर थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने मार्च में चिकित्सा रजिस्टर में फिर से पंजीकरण कराया। इसी महीने महामारी ने मुल्क को अपनी चपेट में लिया था। वरडकर (41) ने देश की हेल्थ सर्विस एक्जीक्यूटिव (एचएसई) में काम करने का फैसला किया है, जो उन लोगों को फोन पर जानकारी मुहैया कराती है जिन्हें लगता है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हो सकते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि उनके परिवार के कई सदस्य और दोस्त स्वास्थ्य सेवा में काम कर रहे हैं

वह इस छोटे से तरीके से मदद करना चाहते थे। वरडकर (वरदकर) ने मेडिसिन की पढ़ाई की है और सात साल तक डॉक्टर के तौर पर काम किया है। 2017 में आयरलैंड का सबसे युवा प्रधानमंत्री बने थे। वह पहले घोषित समलैंगिक प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने भारत के साथ अपने रिश्तों को जिंदा रखा और मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल में इंटरशिप की थी और 2013 में डॉक्टर के तौर पर पंजीकरण कराया था। उनके साथी मैथ्यू बरेट के साथ-साथ उनकी दोनों बहनें एवं बहनोई भी आयलैंड की स्वास्थ्य सेवा में काम कर रहे है। अखबार के मुताबिक, प्रधानमंत्री हर हफ्ते एक पाली में अपनी सेवा देंगे और कोविड-19 के संकट के दौरान देश का नेतृत्व करना जारी रखेंगे।

Related Articles

Back to top button