ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
विदेश

लॉकडाउन के बीच परिवार को घुमाने ले गए स्वास्थ्य मंत्री, PM ने कर दिया डिमोशन

न्यूजीलैंड: जानलेवा कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में भी कोहराम मचा रखा है। चीन के वुहान शहर से दुनिया के अन्य देशों में फैला जानलेवा कोरोना वायरस लगातार विकराल रूप लेता जा रहा है। साढ़े 13 लाख से ज्यादा मामले सामने आने के बाद भी यह कई देशों में तेजी से फैल रहा है। दुनिया में अबतक कोरोना वायरस से 74 हजार 697 लोगों की मौत हो गई है।

इसी बीच न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्री को एक लापरवाही बरतना महंगा पड़ गया है। दरअसल, वे लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए परिवार के साथ 20 किमी दूर बीच पर घूमने चले गए, जिसके बाद न्यूजीलैंड के पीएम ने सरकार में उनके कद को घटा दिया है।

मामले में स्वास्थ्य मंत्री डेविड क्लार्क ने खुद भी इस बात को स्वीकार किया है कि लॉकडाउन के दौरान वो अपने परिवार संग बीस किलोमीटर दूर समुद्र तट पर टहलने के लिए गए थे। क्लार्क ने अपनी इस गलती के बाद खुद को बेवकूफ भी कहा था। हालांकि उनकी इस गलती के बाद न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने उनके कद घटा दिया और सहयोगी वित्त मंत्री के रूप में उनकी भूमिका छीन ली गई। प्रधानमंत्री जैकिंडा ने कहा कि अगर कोई और स्थिति होती तो मैं उन्हें पद से हटाती, लेकिन अभी वक्त कोरोना के खिलाफ लड़ाई का है, ऐसे में वह उन्हें मंत्री पद से नहीं निकाल रही हैं।

Related Articles

Back to top button