ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
विदेश

न्यूयॉर्क में कोरोना से डरावने हुए हालातः पलक झपकते हो रही मौतें, नहीं बची दफनाने की जगह

न्यूयॉर्कः अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 10 हजार के पार हो गई है। न्यूयॉर्क में हालात बेहद डरावने हो चुके हैं । यहां अब हर रोज औसतन 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। रविवार को न्यूयॉर्क के एक हॉस्पिटल के मंजर ने हर किसी को हिला कर रख दिया यहां सिर्फ 40 मिनट के अंदर 10 लोगों की मौते हो गई सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रूकलिन के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में हर तरफ अफरा-तफरी का मंजर है।रविवार को यहां 40 मिनट के अंदर 10 मरीजों ने दम तोड़ दिया और वो भी सिर्फ एक इमरजेंसी रूम में। इसमें से 6 मरीजों की मौत कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई, जबकि 4 मरीज तो इमरजेंसी रूम के अंदर भी नहीं पहुंच सके। यहां के एक डॉक्टर ने बताया कि लोग इतने ज्यादा बीमार हैं कि पलक झपते ही मरीजों की मौत हो जाती है। इतना ही उन्होंने ये भी कहा कि वेंटिलेटर लगाते-लगाते ही लोगों की मौत हो जाती है। वहीं जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के मुताबिक अमेरिका में सोमवार सुबह तक 340,000 मामलों की पुष्टि हुई है और अब तक 9,650 लोगों की मौत हो चुकी है।

शवों को रखने तक की नहीं जगह, भरे हुए हैं मुर्दाघर
वहीं शीर्ष प्रशासन के अधिकारियों ने सप्ताह के अंत में एक साझा संदेश जारी करते हुए कहा कि अमेरिका के सामने इसके आगे भी मुश्किल समय है। इसके अलावा देश के अग्रणी संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फौसी ने कहा, ‘यह संभवत: बहुत बुरा सप्ताह है। इसके अलावा न्यूयॉर्क शहर में सिटी काउंसिल हेल्थ कमेटी के चेयरमैन ने भी इस ओर चेताया है कि कोरोना की वजह से मरने वालों के इतने अधिक शव हो गए हैं कि मुर्दाघर लगभग भरे हुए हैं। वहीं उन्‍होंने जल्‍दी ही इसके अस्‍थायी विकल्‍प को तैयार करने की बात कही। चेयरमैन मार्क लेवाइन ने कहा कि इस बात की आशंका गहराती जा रही है कि जल्द ही मृतकों की संख्या शहर और अस्पतालों के मुर्दाघरों की सीमा से बाहर हो जाएगी ऐसे में पब्लिक पार्क में अस्थायी सामूहिक कब्र बनाने पर विचार किया जा रहा है।

पार्कों में की जा रही है शवों को दफनाने की तैयारी
मगर उन्‍होंने यह स्‍पष्‍ट नहीं किया कि उनकी किसी पार्क में कब्र बनाने की तैयारी है। हालांकि लेवाइन ने यह भी कहा कि ‘हमारी यह तैयारी केवल कहने तक सीमित नहीं है। हम इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।.’ उन्‍होंने अपने एक ट्वीट में भी इसका जिक्र करते हुए कहा, ‘इसके तहत एक लाइन में 10 ताबूत दफन किए जाएंगे और यह बहुत ही सम्मानजनक तरीके से किया जाएगा।.’ मेयर बिल डी ब्लासियो ने कहा, ‘जो मैं कहने जा रहा हूं, वह यह कि हमारे पास अस्थायी तौर पर शवों को दफनाने की क्षमता होगी। वहीं न्यूयॉर्क राज्य के गवर्नर कुओमो ने बताया कि अमेरिकी राज्य में कोरोनोवायरस की वजह से सबसे ज्यादा मौतें हुईं हैं।

‘यूएसए मजबूती से खड़ा है और इस सुरंग के अंत में रौशनी हैः ट्रंप
गंभीर हालात के मद्देनजर राष्‍ट्रपति ट्रंप ने सोमवार सुबह ट्वीट किया और बड़े अक्षरों में लिखा, ‘यूएसए मजबूती से खड़ा है और इस सुरंग के अंत में रौशनी है।’ ‘द गार्जियन की खबर के मुताबिक’ हालांकि नॉर्थ फ्लोरिडा विश्वविद्यालय में पब्लिक ओपिनियन रिसर्च लैब द्वारा किए गए नए सर्वेक्षण में यह संकेत उभर कर आया कि राष्ट्रपति के प्रति लोगों का विश्‍वास कुछ कम हुआ है। सर्वेक्षण में जहां 53 फीसदी बहुमत वाले फ्लोरिडियन ने ट्रंप के संकट से निपटने की बात पर अस्वीकृत दी, वहीं 58 फीसदी ने कहा कि उन्होंने ट्रंप पर कोरोनावायरस के बारे में विश्वसनीय जानकारी देने के मामले में भरोसा नहीं किया।

Related Articles

Back to top button