ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
महाराष्ट्र

महिला बनकर पुरुषों ने हड़प लिए पैसे, श्वेत पत्र निकालकर SIT जांच कराए सरकार… लाडकी बहिन योजना घोटाले पर सुप्रिया सुले

लाडकी बहिन योजना को लेकर अब सरकार पर चौतरफा अटैक शुरू हो चुका है. AICC मेंबर अमित शेट्टी ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र यानी कि सायन कोलीवाड़ा इलाके में 5000 से ज्यादा महिलाओं के बैंक खाते और इस योजना से संबंधित जांच की, जिसमें ये पता चला कि ऐसी कई सारी महिलाएं हैं, जिन्हें चुनाव के पहले पैसा मिला और चुनाव के बाद से पैसे आना बंद हो गए.

इसके अलावा ऐसी महिलाएं हैं, जिन्हें रजिस्ट्रेशन का कन्फर्मेशन आया लेकिन पैसे नहीं आए. ऐसी भी महिलाएं हैं, जिनका फॉर्म भरा गया KYC हुआ लेकिन आज तक पैसा नहीं मिला. अमित शेट्टी ने सवाल पूछते हुए कहा कि आखिर इन पैसों का क्या हुआ?

श्वेत पत्र से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा

शेट्टी ने कहा कि पैसे तो टैक्स पेयर के हैं फिर भी जहां जाना चाहिए वहां नहीं जा रहा है यानी सरकार पैसे भेज रही है तो कहीं तो जा रहा है लेकिन जिन्हें मिलना चाहिए, उन्हें नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार श्वेत पत्र लाएगी तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.

वहीं, मुंबई कांग्रेस सेक्रेट्री राकेश पांडे ने कहा कि सरकार ने इसे चुनावी लॉलीपॉप की तरह इस्तेमाल किया. महिलाओं से वोट लिए और फिर उनके पैसे दबा लिए. इस मामले में गहन जांच होनी चाहिए.

श्वेत पत्र निकालकर SIT जांच करे सरकार- सुप्रिया

महाराष्ट्र लाडकी बहिन योजना विवाद को लेकर एनसीपी शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार की बहुप्रतीक्षित योजना लाडकी बहिन में 4800 करोड़ से ज्यादा का घोटाला हुआ है. ये पैसा ऐसे गलत लोगों के बैंक एकाउंट में गया. ये लोग कौन हैं इसकी जांच हो. महिला बनकर पुरुषों ने पैसे हड़प लिए. आखिर किस तरह रजिस्ट्रेशन करवाया गया.

सुप्रिया ने कहा किकोर्ट जाकर PIL करने की बात

उन्होंने कहा है कि क्या केवाईसी नहीं ली गई? क्या आधार कार्ड नहीं लिया गया? इसकी जांच हो? 25 से 26 लाख महिलाओं का नाम फर्जी पाया गया है. अब तक कि जांच में अभी और नाम निकलने बाकी हैं. इसपर कोर्ट जाकर पीआईएल करूंगी. मुख्यमंत्री से मांग है कि वो इसपर ध्यान दें वरना दिल्ली जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं होगा.

Related Articles

Back to top button