ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
बिहार

बिहार: वैशाली में RJD नेता को गोलियों से भूना, वारदात के बाद गुस्से में लोग, आगजनी कर जाम की सड़क

बिहार के वैशाली से हत्या का एक मामला सामने आया है. यहां बेखौफ बदमाशों ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पार्टी के प्रखंड महासचिव को गोलियों से भूनकर उनकी हत्या कर दी. मृतक आरजेडी पार्टी प्रखंड महासचिव का नाम शिवशंकर सिंह बताया जा रहा है. बदमाशों ने वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र के पकौड़ी में इस वारदात को अंजाम दिया. मौके पर ही शिवशंकर सिंह की मौत हो गई.

शिवशंकर सिंह की हत्या करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. इस घटना के बाद आरजेडी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का आक्रोश देखने को मिला. कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हाजीपुर बिदुपुर पकौली के पास सड़क को बांस बल्ली से घेरकर उसपर आगजनी की है और उसको जाम कर दिया है. इतना ही नहीं घटना से आक्रोशित आरजेडी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं.

बुलेट से नए घर जा रहे थे तभी मारी गईं गोलियां

आरजेडी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग सरकार के साथ-साथ प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. वहीं मृतक के परिजनों के मुताबिक, शिवशंकर सिंह अपने पुराने घर भैरोपुर से नए घर पकौली बुलेट से घर जा रहे थे. उसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई. बेखौफ बदमाशों ने उनको गोलियों से भून दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए.

घटना के कारण अभी नहीं है पता

बताया जा रहा है मृतक शिवशंकर सिंह विधुत विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी थे. शिवशंकर सिंह जमीन कारोबार से भी जुड़े हुए थे. आरजेडी कार्यकर्ताओं और मृतक के परिजनों का कहना है कि शिवशंकर सिंह पार्टी के प्रखंड महासचिव थे. जानकारी के अनुसार, शिवशंकर सिंह को चार गोलियां मारी गई हैं. घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है.

फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. साथ ही पुलिस इस पूरी घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button