ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई पर सियासत, 43 परियोजनाओं से क्या बदलेगी तस्वीर? Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
पंजाब

पत्नी की दरिंदगी, प्रेमी संग मिल पति को दी दर्दनाक मौत

अमृतसर: अमृतसर में एक परिवार का सुख-चैन पल भर में तबाह हो गया जब महिला रजनी ने अपने प्रेमी सोनू शर्मा के साथ मिलकर अपने पति मनी शर्मा की हत्या कर दी। परिवार ने कभी सोचा भी नहीं था कि उनके घर का चिराग इस तरह बुझ जाएगा। यह मामला गेट हकीमा थाने के भगतांवाला इलाके का है। मृतक की बहन नीतू शर्मा ने बताया कि भाभी ने परिवार को यह कहकर गुमराह किया कि पति अपने दोस्तों के साथ गया है और वापस आ जाएगा। लेकिन जब वह घर नहीं लौटा, तो परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर धीरे-धीरे सच्चाई सामने ला दी।

कई दिनों की तलाश के बाद, मनी शर्मा का शव खालरा के पास पाकिस्तान सीमा के पास बेहद बुरी हालत में मिला। पूछताछ में पत्नी रजनी ने कबूल किया कि उसने अपने प्रेमी सोनू के साथ मिलकर अपने पति की गला घोंटकर हत्या की है। सोनू शर्मा एक फोटोग्राफर है और उनके घर के सामने रहता है।

मृतक के परिवार ने आशंका जताई है कि छह फुट के युवक की हत्या सिर्फ दो लोग अकेले नहीं कर सकते, बल्कि इस घटना में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा देने की मांग की। मृतक की दूसरी बहन ने मीडिया को बताया कि रजनी पिछले तीन सालों से अपने प्रेमी के साथ अवैध संबंध में थी और उसने शुरू से ही यह सच छुपाया था।

इस मामले को लेकर एडीसीपी विशालजीत सिंह ने बताया कि मनी शर्मा की शादी 2016 में रजनी से हुई थी और उसके दो बच्चे हैं, जो फिलहाल अपनी दादी के पास रहते हैं। रजनी और सोनू शर्मा ने मनी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव बोरू वाली नहर में फेंक दिया। शव खालड़ा थाना, ज़िला तरनतारन से बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहाँ से दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान और भी खुलासे होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button