ब्रेकिंग
Dhurandhar 2 Teaser: 'चूना लगा दिया...' धुरंधर 2 का टीज़र देख भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर क्यों उठ रह... Balochistan News: बलूचिस्तान में क्यों बेबस हुई पाकिस्तानी सेना? रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद खोल... India-US Trade Deal: रूस से तेल की खरीद बंद करेगा भारत? ट्रंप के 'मेगा डील' ऐलान के बाद बदल जाएगी दु... Meta Data Privacy 2026: क्या फेसबुक-इंस्टाग्राम आपकी जासूसी कर रहे हैं? ऑफ-मेटा एक्टिविटी सेटिंग से ... Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा...
देश

कोरोना का कहर: 14 अप्रैल के बाद भी इन राज्यों में जारी रह सकता है लॉकडाउन

नई दिल्ली: कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में भी कोहराम मचा रखा है।  देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 693 से अधिक मामले सामने आने के बाद कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4281 हो गई। अब तक कोरोना से 111 लोगों की मौत हो गई है तथा एक प्रवासी व्यक्ति समेत 319 लोगों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 14 अप्रैल को पूर्ण देशबंदी की अवधि समाप्त हो रही है। वहीं कुछ राज्य ऐसे हैं  21 दिनों की लॉकडाउन अवधि खत्म होने के बाद भी उनके यहां प्रतिबंध जारी रह सकते हैं।

तेलंगाना
तेलंगाना के मुख्यमंत्री राव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘वायरस को रोकने के लिए हमारे पास लॉकडाउन के अलावा कोई और हथियार नहीं है। मैं प्रधानमंत्री से अपील करता हूं कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए। वहीं असम में 26 मामले सामने आए हैं। वह लॉकडाउन के बाद राज्य में प्रवेश करने की इच्छा रखने वालों को विनियमित करने के लिए एक पंजीकरण प्रणाली की योजना बना रहा है।

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 305 है। जिसमें से 105 लोग वे हैं जो दिल्ली में तबलीगी जमात से किसी न किसी तरह जुड़े हुए हैं। राज्य में लॉकडाउन को खत्म करने पर अनिश्चितता बनी रह सकती है।

छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ में के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोरोना वायरस फैलने की आशंका के चलते अंतरराज्यीय यात्रा को लेकर चिंता व्यक्त की है। छत्तीसगढ़ में अभूी  कोरोना के 10 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

Related Articles

Back to top button