ब्रेकिंग
फरीदाबाद के बीके सिविल अस्पताल में फर्जी विजिलेंस अधिकारी गिरफ्तार, सीएमओ को नौकरी से हटाने की दी थी... केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंबाला दौरे की तैयारियां पूरी, वायुसेना स्टेशन पर मुख्यमंत्री और मंत... पंचकूला के स्कूल में बच्ची से मारपीट मामला— जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने 8 वर्षीय आरोपी बच्चे को दी जमान... करनाल में अमित शाह का बड़ा ऐलान, सरकार एसआईआर पर संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार— राहुल गांधी पर ... करनाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पदयात्रा, राहुल गांधी की डिबेट चुनौती पर किया जोरदार पलटवा... हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 5 HCS अधिकारियों के किए तबादले— देखिए किसे क्या जिम्मेदारी मि... हांसी सीआईए-1 के पांच पुलिसकर्मी निलंबित, ओडिशा में मुख्य सप्लायर की आत्महत्या के मामले में एसपी ने ... हरियाणा के अंबाला छावनी में 1857 के स्वतंत्रता सेनानियों की याद में बना भव्य शहीदी स्मारक देश को समर... कोल्हापुर गोकुल डेयरी चुनाव विवाद पर राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले— 'दूध उत्पादकों के वोट... बेंगलुरु में ऑनलाइन शॉपिंग का रिफंड मांगना महिला को पड़ा भारी, कस्टमर केयर के चक्कर में गंवाए 1 लाख ...
मनोरंजन

14 दिन में Rajinikanth की फिल्म ने पार किए 500 करोड़, खतरे में पद्मावत-सैयारा का रिकॉर्ड

जब भी साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की कोई फिल्म रिलीज होती है उस दौरान सिनेमाघरों में जैसे उत्सव सा नजर आता है. 74 साल की उम्र में भी वे लीड रोल कर रहे हैं और उन्हें इन रोल्स में काफी पसंद भी किया जा रहा है. वही स्टाइल, वही एक्शन और वही अंदाज. जब रजनीकांत की एंट्री होती है तो उसकी धमक सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में देखने को मिलती है. अब रजनीकांत की कुली को ही ले लीजिए. फिल्म ने दुनियाभर में 14 दिन में 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. आइये जानते हैं कि फिल्म का अब तक का कलेक्शन कैसा रहा है और आगे इस मूवी से क्या उम्मीदें जताई जा सकती हैं.

भारत में कुली ने कितने कमाए?

रिपोर्ट्स की मानें तो रजनीकांत और नागार्जुन के अभिनय से सजी कुली फिल्म ने भारत में 14 दिनों में 268.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने 14वें दिन 4.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है जो की इसके भविष्य के हिसाब से काफी अच्छे संकेत दे रहा है. 13वें दिन फिल्म ने 3.65 करोड़ कमाए थे. मतलब कि कुली की कमाई में उछाल दर्ज किया गया है. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म रिलीज के तीसरे वीकेंड में क्या कमाल कर के दिखाती है.

दुनियाभर में कुली ने कितने कमाए?

अगर कुली के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस मूवी ने 501 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. कुली को यूएस, यूके और ऑस्ट्रेलिया में काफी अच्छी ऑडियंस मिल रही है. कुली ने विदेशों में तगड़ा कलेक्शन किया है और दो हफ्ते में कुली का ओवरसीज कलेक्शन 182 करोड़ रुपए का रहा है. इस मूवी ने ऐश्वर्या राय बच्चन की पोन्नियिन सेल्वन पार्ट 1 को धूल चटा दी है. इस फिल्म का कलेक्शन 488 करोड़ रुपए था जिससे अब कुली आगे निकल गई है. वहीं फिल्म अब जल्द ही भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 25 फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर लेगी.

सैयारा-पद्मावत का रिकॉर्ड खतरे में

कुली की जबरदस्त कमाई ने दो बड़ी फिल्मों के कलेक्शन को खतरे में डाल लिया है. अभी फिल्म के सामने चुनौती है कि वो खुद को टॉप 20 फिल्मों तक लेकर जाए. लेकिन इसके लिए कुली को लगातार कमाई करते रहनी होगी. रजनीकांत की फिल्म का जैसा औसत कलेक्शन फिलहाल जा रहा है उससे ये कहा जा सकता है कि ये मूवी दो बड़ी फिल्मों के लिए खतरे का सबब बन सकती है. ये मूवी मोहित सूरी की सैयारा का खेल तमाम कर सकती है.

सैयारा ने अभी तक दुनियाभर में 568 करोड़ रुपए कमाए हैं. वहीं संजय लीला भंसाली की पद्मावत ने भी 585 करोड़ कमाए हैं. अगर कुली आने वाले दो हफ्तों में भारत में अपनी औसत कमाई को जारी रखती है और विदेशों में भी अच्छा कलेक्शन करती है तो जरूर ही ये मूवी देश की टॉप 20 फिल्मों की लिस्ट में अपना स्थान पक्का कर सकती है.

Related Articles

Back to top button