ब्रेकिंग
पंचकूला के स्कूल में बच्ची से मारपीट मामला— जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने 8 वर्षीय आरोपी बच्चे को दी जमान... करनाल में अमित शाह का बड़ा ऐलान, सरकार एसआईआर पर संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार— राहुल गांधी पर ... करनाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पदयात्रा, राहुल गांधी की डिबेट चुनौती पर किया जोरदार पलटवा... हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 5 HCS अधिकारियों के किए तबादले— देखिए किसे क्या जिम्मेदारी मि... हांसी सीआईए-1 के पांच पुलिसकर्मी निलंबित, ओडिशा में मुख्य सप्लायर की आत्महत्या के मामले में एसपी ने ... हरियाणा के अंबाला छावनी में 1857 के स्वतंत्रता सेनानियों की याद में बना भव्य शहीदी स्मारक देश को समर... कोल्हापुर गोकुल डेयरी चुनाव विवाद पर राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले— 'दूध उत्पादकों के वोट... बेंगलुरु में ऑनलाइन शॉपिंग का रिफंड मांगना महिला को पड़ा भारी, कस्टमर केयर के चक्कर में गंवाए 1 लाख ... लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगे धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में पोस्टर, '27 में कृष्ण आएंगे' का संदेश सतना में नाबालिग हत्या के आरोपी का जेल से छूटने पर भव्य स्वागत, बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट के छल...
हरियाणा

साइबर सिटी गुरुग्राम के इन 2 इलाकों पर चला बुलडोजर, 3 कॉलोनियां की ध्वस्त

हरियाणा के गुरुग्राम में एक बार फिर बुलडोजर की कार्रवाई सामने आई है. नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने गांव गढ़ी हरसरू और गांव साढराणा में अवैध रूप से पनप रही 3 कॉलोनियों पर बुधवार को बुलडोजर चला दिया. इस दौरान भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा. बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती के बीच इस अभियान के दौरान किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया.

सबसे पहले तोड़फोड़ दस्ता गांव गढ़ी हरसरू में पहुंच गया. इस गांव में 2.6 एकड़ में अवैध रूप से दो कॉलोनियां काटी जा रही थीं. दो मकानों का निर्माण चल रहा था. 10 मकानों के निर्माण के लिए डीपीसी डाली गई थी. सड़क का निर्माण कर दिया था. डीटीपीई अमित मधोलिया का आदेश मिलने के बाद बुलडोजर ने इन सभी अवैध निर्माण को मलबे में मिला दिया. सड़क को उखाड़ दिया

गढ़ी हरसरू के बाद साढराणा में कार्रवाई

इसके बाद तोड़फोड़ दस्ता गांव साढराणा में पहुंच गया. इस गांव में भी एक एकड़ में कॉलोनी काटी जा रही थी. लोगों को सस्ता प्लॉट का लालच देने के लिए सड़कों का निर्माण कर दिया था. एक मकान के निर्माण को लेकर डीपीसी डाल दी थी. डीटीपीई अमित मधोलिया का आदेश मिलने के बाद तोड़फोड़ दस्ते ने इसे भी जमींदोज कर दिया.

प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में ना आएं

डीटीपीई अमित मधोलिया मधोलिया ने लोगों से अपील की कि अवैध रूप से पनप रही इस तरह की कॉलोनियों में अपनी जिंदगी की जमापूंजी नहीं लगाएं. प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में नहीं आएं. इस तरह पनप रही कॉलोनियां कभी भी टूट सकती हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि जमीन मालिकों और प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इन कॉलोनियों में रजिस्ट्रियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए तहसीलदार को पत्र लिखा जाएगा.

Related Articles

Back to top button