ब्रेकिंग
Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण... Punjab AAP Campaign: सीएम भगवंत मान ने जारी किया AAP का चुनावी पैम्फलेट; रविवार से शुरू होगा घर-घर प... Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो...
टेक्नोलॉजी

मुकेश अंबानी कर सकते हैं कई बड़े ऐलान, ऐसे देखें Reliance AGM 2025 Live

Mukesh Ambani की कंपनी Reliance Industries Limited की आज (29 अगस्त) 48वीं सालाना आम बैठक का आयोजन किया गया है. हर साल की तरह इस साल भी AGM की शुरुआत रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी के भाषण के साथ होगी. मुकेश अंबानी अपने भाषण में, RIL की परफॉर्मेंस, कंपनी की रणनीतिक दिशा की रूपरेखा प्रस्तुत करते हैं और कंपनी के भविष्य के दृष्टिकोण को प्रस्तुत करते हैं.

RIL AGM 2025 How to Watch Live

एक्सचेंज फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी है कि 48वीं सालाना आम बैठक दोपहर 2 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या अन्य ऑडियो-विज़ुअल माध्यम के जरिए शुरू होगी. अगर आप भी घर बैठे रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आम बैठक को लाइव देखना और सुनना चाहते हैं तो आप https://jioevents.jio.com/meetingportal/rilagm/joinmeeting पर जाकर आप AGM को लाइव देख पाएंगे.

इसके अलावा आप लोग रिलायंस के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल Reliance Updates के जरिए भी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सालाना आम बैठक को देख पाएंगे. हमने आपकी सुविधा के लिए खबर के अंत में यूट्यूब का लिंक लगाया है, आप 2 बजे इवेंट शुरू होने के बाद वीडियो पर दिख रहे प्ले बटन को दबाकर सीधे यहीं से इवेंट को लाइव देख पाएंगे.

JIO IPO समेत AGM में हो सकती हैं ये घोषणाएं

48वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में मुकेश अंबानी FMCG से जुड़ी रणनीति, लंबे समय से इंतजार हो रहे JIO IPO और आरआईएल ग्रुप के प्रोजेक्ट्स की जानकारी साझा कर सकते हैं. एजीएम में होने वाली अन्य घोषणाओं में कंपनी के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोजेक्ट जियोब्रेन और दूरसंचार क्षेत्र में जियो के 5जी और 6जी इंफ्रास्ट्रक्चर की चर्चा होने की उम्मीद है.

इसके अलावा हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि Jio भारत में आईफोन पर रिच कम्युनिकेशन सर्विसेज (आरसीएस) मैसेजिंग शुरू करने के लिए एपल के साथ हाथ मिला सकती है. इस बारे में आज सालाना आम बैठक में जानकारी दी जा सकती है.

फिलहाल सालाना आम बैठक के दौरान होने वाली घोषणाओं की आधिकारिक जानकारी अभी गुप्त रखी गई है. आरआईएल और इस ग्रुप के अंतर्गत आने वाली कंपनियों इस साल पहले ही कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर चुकी हैं जैसे कि Jio Cinema और Disney Plus Hotstar अब JioHotStar हो चुका है.

Related Articles

Back to top button