ब्रेकिंग
हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल तेज: मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमादित्य सिंह बने दावेदार; खतरे में सुक्... भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' ने बचाई 700 ग्राम की मासूम की जान! नवांशहर में मिला ₹3 ल... गोरखपुर में खाकी शर्मसार: डायल-112 के सिपाही ने 10 साल की बच्ची से की दरिंदगी और हत्या; बर्खास्त, लग... रायबरेली में जमीन धंसने से हुआ बड़ा खुलासा, मिली 2000 साल पुरानी 'कुषाणकालीन नगरी' जैसलमेर में सेना की गाड़ी से टकराया ऊंट: 100 मीटर घिसटी SUV, 1 महीने पहले हुई शादी वाले मेजर हमजा आर... दिल्ली में गर्मियों में कंस्ट्रक्शन और सर्दियों में गाड़ियों का धुआं बना रहा हवा जहरीली, केंद्र ने स...
उत्तरप्रदेश

पहले वोट का अधिकार, फिर राशन कार्ड… अखिलेश यादव ने बताई ‘SIR’ की क्रोनोलॉजी

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए. इस दौरान यह पूछे जाने पर कि क्या तेजस्वी यादव इंडिया ब्लॉक के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे, उन्होंने कहा, तेजस्वी जी ने यहां अपना काम दिखाया है. उनसे बेहतर चेहरा और क्या हो सकता है? मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम अपने पूरे अनुभव से उनकी मदद करेंगे.

वहीं बिहार में प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों पर उन्होंने कहा कि कोई भी प्रधानमंत्री, किसी भी महिला या मां के खिलाफ नहीं बोल सकता. यह चुनाव SIR के बारे में है और इसका मतलब है कि वे वोट चुराना चाहते थे. आज वे वोट का अधिकार छीन रहे हैं, कल वे जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड छीन लेंगे. यह भारतीय जनता पार्टी का तरीका है मुद्दे को भटकाने और दूसरा मुद्दा लाने का. आज महंगाई है, बेरोजगारी है, बीजेपी के पास इसका क्या जवाब है?

अखिलेश यादव ने बताई SIR की क्रोनोलॉजी

  • बीजेपी की साजिश सिर्फ वोटर लिस्ट से नाम काटना नहीं है.
  • उसके बाद राशन कार्ड से भी नाम काटना है.
  • फिर जाति प्रमाणपत्र को खारिज करना है.
  • फिर आरक्षण मारना है.
  • फिर खेत, घर-मकान, ज़मीन से नाम काटना है.
  • गरीब, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों को सड़क पर लेकर आना है.
  • बीजेपी का मकसद PDA की हकमारी और मतमारी करना है.

उन्होंने कहा कि इन सब बातों का भंडाफोड़ होने के बाद, अब बीजेपी कभी नहीं जीत पाएगी क्योंकि जागरूक जनता अपना वोट बचाएगी, डालेगी और फैसला आने तक पूरी निगरानी रखेगी और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही मानेगी, बीजेपी को हराएगी और हटाएगी. जब तक जीत का प्रमाण नहीं, तब तक आराम नहीं.

बीजेपी ने चुनाव आयोग को ‘जुगाड़ आयोग’ बनाया

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने निर्वाचन आयोग को ‘जुगाड़ आयोग’ बना दिया है और जनता बीजेपी का रथ फिर रोकेगी. उन्होंने वोटर अधिकार यात्रा के तहत यहां आयोजित सभा में उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के नतीजों का हवाला देते हुए कहा कि हमने उन्हें अवध में हराया था, आप लोग उन्हें मगध (बिहार) हराइए.

अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार का महत्वपूर्ण चुनाव है, जिस पर पूरे देश की निगाहें हैं. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्साह बता रहा है कि जनता बीजेपी और उसके सहयोगियों को हराने जा रही है. उन्होंने कहा कि मैं नारा दे रहा हूं: ‘अबकी बार, बीजेपी बिहार से बाहर.

बिहार के लोग बीजेपी का रथ रोकेंगे

उन्होंने दावा किया कि बीजेपी ने चुनाव आयोग को जुगाड़ आयोग बना दिया है. सपा नेता ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से बढ़कर कोई सिरफिरा फैसला नहीं हो सकता. अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार ने एक बार बीजेपी का रथ रोका था और इस बार भी बिहार के लोग बीजेपी का रथ रोकेंगे.

Related Articles

Back to top button