ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
देश

Lockdown Update: आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को चलेगी विशेष पार्सल ट्रेन, यात्रियों के प्रवेश पर रोक

रांची। रांची रेल मंडल ने लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को केंद्र में रखकर शालीमार-रांची-शालीमार के बीच नौ से 14 अप्रैल तक रोजाना विशेष पार्सल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। अतिरिक्त फेरों के परिचालन की संभावित तिथि मांग के अनुसार दी जाएगी। किसी भी यात्री को इन ट्रेनों में प्रवेश की अनुमति नहीं नहीं दी जाएगी। प्रारंभिक स्टेशन एवं चेंज प्वाइंट पर आरपीएफ को तैनात किया जाएगा और सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी यात्री इन पार्सल ट्रेनों में प्रवेश न कर सके।

लॉकडाउन का एक्जिट प्लान तैयार करने में जुटी झारखंड सरकार

लॉकडाउन की अवधि समाप्त होने की तिथि के पहले राज्य सरकार एक्जिट प्लान पर काम कर रही है। फिलहाल राज्य में रोजाना पांच लाख लोगों तक दो वक्त के भोजन के अलावा राशन पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा इन्हें कल्याणकारी पेंशन योजनाओं का भी लाभ दिया गया है। अवधि समाप्त होने के बाद लगभग 12 लाख लोगों के लिए यह व्यवस्था कम से कम अगले दो माह के लिए करनी होगी। अन्य राज्यों में फंसे झारखंड के लोगों की तादाद लगभग सात लाख है और वे लॉकडाउन समाप्त होने के बाद वापस लौटेंगे।

कंट्रोल रूम कर रहे 24 घंटे काम

राज्य सरकार ने लॉकडाउन के बाद की स्थितियों से निपटने के लिए पुख्ता तैयारी की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। इसके तहत इस बात की कोशिश की जा रही है कि कम से कम बाहर से आने वाले लोगों को तत्काल राहत देने की योजना पर काम किया जाए। इन लोगों के आने के बाद परिस्थितियां नियंत्रण में रहे और लोगों का आना भी नियंत्रित तरीके से हो।

फिलहाल राज्य के बाहर और राज्य में रह रहे लोगों के संपर्क के लिए दो कंट्रोल रूम 24 घंटे तीन शिफ्ट में काम कर रहे हैं। शुरुआत में इसमें 20 हजार तक रोज शिकायतें आती थीं। शिकायतों को चिह्नित करने के बाद समस्याएं जानी गईं और उनका तत्कालिक समाधान किया गया। लोगों की पहली समस्या भोजन और रोजगार है, जिस दिशा में राज्य सरकार को काम करना होगा।

प्लान के तहत इस पर राज्य सरकार के अधिकारी फोकस कर रहे हैं। अलग-अलग चरणों में विभिन्न वर्गों से भी राहत जुटाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में धन संग्रह किया जा रहा है। फिलहाल इसके लिए कई बड़े औद्योगिक संस्थान सामने आए हैं। इसके अलावा समाज के विभिन्न वर्गों से भी सहायता की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button