ब्रेकिंग
Amritsar Crime News: जंडियाला गुरु में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग; फिरौती की कॉल से जुड़ा है मामला? Haryana Weather Alert: हरियाणा के 15 जिलों में गरज-चमक और बारिश की चेतावनी; बढ़ेगा तापमान, जानें मानस... Jhajjar Encounter: झज्जर के दुजाना में STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़; विजय सैनी हत्याकांड का आरोपी ढ... Jammu Road Accident: जम्मू में बड़ा हादसा; फरीदाबाद के 3 युवकों की दर्दनाक मौत, कार और बस की टक्कर Yamunanagar News: ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवती लापता, नहर में मिला शव; प्रेमी की तलाश जारी Ballabgarh Crime News: अवैध शराब की सूचना पर पुलिस की बड़ी छापेमारी; ग्राइंडर से दरवाजा काटकर घर में ... Under-17 World Wrestling Championship: हरियाणा की बेटियों का दबदबा; भारतीय कुश्ती टीम में चुनी गईं 6... Tohana Bus Accident: फतेहाबाद-टोहाना मार्ग पर बस पलटी; हादसे में 3 यात्रियों की मौत, दर्जनभर घायल Rohtak Fire Incident: रोहतक डी पार्क अग्निकांड स्थल पर पहुंचे CM नायब सैनी; मृतकों के प्रति संवेदना ... Haryana Administrative News: हरियाणा में 11 नए IAS पद सृजित; गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत 5 शहरों के लिए...
देश

Lockdown Update: लॉकडाउन में रांची में फंसी ओड़िशा की युवती, खाने के लाले पड़े तो ट्विटर पर मांगी मदद

रांची। कोरोना वायरस काे लेकर लाॅकडाउन की स्थिति में कई लोग परेशान हैं। कई को तो दो टाइम का भोजन भी नसीब नहीं हो पा रहा है। हालांकि इस हालात में भी कई मददगार सामने आ रहे हैं और उनकी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। इस तरह रांची में ओडि़शा के राउरकेला की एक युवती लॉकडाउन में फंस गई। यहां वह एक निजी कंपनी में काम करती है। कंपनी की ओर से वेतन न मिलने के कारण वह अपने लिए राशन सामग्री भी उपलब्‍ध नहीं कर पा रही थी। इस हालात में उसने ट्विटर पर मदद मांगी।

सोमवार को डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने लॉकडाउन में फंसी राउरकेला की युवती को राशन उपलब्ध कराया। डिप्टी मेयर ने बताया कि युवती सुष्मिता साहू ने अपनी परेशानी को लेकर डीसी को ट्वीट किया था। वह रांची में एक निजी कंपनी में काम करती है। कंपनी से वेतन नहीं मिलने के कारण उसके पास राशन खरीदने के लिए पैसे नहीं थे। फिलहाल वह कोकर में किराये के मकान में रहती है। मकान मालिक उस युवती से किराया भी मांग रहा है।

युवती ने रांची के डीसी को ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा था कि सर, हम बुरे हालात से गुजर रहे हैं। हमारे पास राशन खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं। मैं राउरकेला की रहने वाली हूं और अभी रांची में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती हूं। लाॅकडाउन में मैं रांची में फंस गई। कंपनी ने वादा किया था कि महीने के पहले सप्‍ताह में सैलरी दे देंगे, लेकिन उन्‍होंने अभी तक सैलरी नहीं दिया है। वे मेरी कॉल का भी जवाब नहीं दे रहे हैं। मैं किराए के मकान में रहती हूं। युवती ने अपने परिवार की दयनीय स्थिति का भी उल्‍लेख अपने ट्वीट में किया है। राशन मिलने पर युवती ने रांची के डीसी को धन्‍यवाद कहा है।

Related Articles

Back to top button