ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
बिहार

बिहार: वोटर अधिकार यात्रा में हुई शख्स की बाइक चोरी, अब राहुल गांधी ने सौंपी नई बाइक की चाबी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में SIR (वोटर लिस्ट रीविजन) और वोट चोरी को लेकर वोटर अधिकारी यात्रा निकाली. इस यात्रा के दौरान दोनों नेताओं ने पिछले हफ्ते दरभंगा में बाइक रैली की. इस बाइक रैली में सुरक्षा गार्ड ने एक शख्स की बाइक ली थी. लेकिन, यात्रा के बाद उसकी बाइक चोरी हो गई थी. इसी के बाद जब 1 सितंबर को यात्रा का समापन किया गया तो शख्स को राहुल गांधी ने उसकी गायब हुई बाइक के बदले नई बाइक की चाबी सौंपी.

वोटर अधिकार रैली में जहां एक तरफ सियासी पारा हाई दिखाई दिया. वहीं, जब राहुल गांधी ने बाइक रैली निकाली थी तब एक शख्स की बाइक चोरी हो गई थी. दरभंगा में होटल चलाने वाले शुभम सौरभ ने बताया कि 27 अगस्त को शाहपुर चौक से शोभन चौक तक होने वाली 2 किलोमीटर की रैली के लिए उनके परिसर में खड़ी 7 मोटरसाइकिलें सुरक्षा कर्मियों ने ले ली थीं.

रैली के बाद गायब हुई बाइक

रैली के बाद शुभम की बाइक गायब हो गई थी. बाइक गायब होने के बाद शुभम काफी परेशान हो गए थे. इसी के बाद उन्होंने मदद के लिए पार्टी के लोगों को फोन किया. इसी के बाद उन्हें यात्रा की समापन रैली में नई बाइक सौंपने की जानकारी दी गई और उन्हें पटना आने के लिए कहा गया. (इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर किया है.

राहुल गांधी ने सौंपी बाइक की चाबी

शुभम ने बताया, उनसे फोन पर कहा गया कि आप पटना आईए, आपको राहुल गांधी के हाथ से नई बाइक की चाबी दी जाएगी. हम लोगों से कहा गया था कि आप लोग सुबह 7 बजे तक पहुंच जाईए. इसी के बाद अब हम यहां पटना पहुंच गए. फिर राहुल गांधी का काफिला आया और मुझे राहुल गांधी जी के हाथ से नई बाइक की चाबी दी गई.

शख्स ने बताया कि उसकी पल्सर 220 बाइक गायब हुई थी और राहुल गांधी ने उन्हें वो ही नई बाइक सौंप दी है. शुभम ने नई बाइक सौंपने के लिए राहुल गांधी को धन्यवाद कहा. उन्होंने कहा, बहुत-बहुत धन्यवाद, उन्होंने हमें बुलाकर नई बाइक दी. उन्होंने आगे कहा, बहुत बढ़िया लगा. हमें स्टेज पर बुलाया गया और अपने हाथ से राहुल गांधी ने हमें बाइक की चाबी दी.

वोटर अधिकार यात्रा

राहुल गांधी और आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के सासाराम से 17 अगस्त को वोटर अधिकार यात्रा शुरू की थी. इसी के बाद यह यात्रा कई जिलों को कवर करने के बाद 1 सितंबर को पटना में समाप्त हुई. पटना में यात्रा समाप्त करने के दौरान राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान किया. वोट चोरी को लेकर उन्होंने कहा, महादेवपुरा में हम ने एटम बम गिराया था अब हम हाइड्रोजन बम गिराने जा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button