ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
बिहार

कहीं जलाए टायर तो कहीं सड़कों पर बैठ नारेबाजी, पीएम मोदी की मां को गाली पर बीजेपी का ऐसा बिहार बंद

बिहार की राजधानी पटना में बिहार बंद का असर दिखाई दे रहा है. पटना के पच्छिम दरवाजा मोड़ पर आगजनी कर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बंद किया. हाथों में स्लोगन भरी तख्तियां लिए कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अभद्र भाषा का महा गठबंधन के मंच से इस्तेमाल किए जाने के विरोध में एनडीए ने बिहार बंद का ऐलान किया है. सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद का ऐलान किया गया है. हालांकि, इस दौरान जरूरी सेवाएं जैसे अस्पताल, एम्बुलेंस, और रेलवे को छूट दी गई है.

5 घंटे के बिहार बंद के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दानापुर में विरोध प्रदर्शन किया. सड़कों पर टायर में आग लगाई गई सड़कों पर लोग बैठ गए और उन्होंने जमकर नारेबाजी की. इसमें महिलाएं भी शामिल हुईं.

बीजेपी ने साधा INDIA पर निशाना

बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सड़क पर बैठकर, हाथ में तख्ती लेकर विरोध प्रदर्शन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा, आपने देखा कि कुछ दिन पहले इंडिया गठबंधन की यात्रा में इंडिया गठबंधन के मंच से पीएम मोदी की दिवंगत मां को जिनका राजनीति से कुछ नाता नहीं था. उनको इंडिया के मंच से गाली दी गई. आज, एनडीए पीएम मोदी की दिवंगत मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ पांच घंटे का बिहार बंद कर रहे हैं. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को देश से माफी मांगनी चाहिए.

बीजेपी नेता संजय मयूख ने कहा, एनडीए की ओर से बुलाए गए बंद में बिहार की माताएं और बहनें शामिल हैं. आप गाली देकर भाग नहीं सकते, बिहार की जनता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को करारा जवाब देगी.

“यह बेहद शर्मनाक है”

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, यह बेहद शर्मनाक है कि पीएम मोदी की दिवंगत मां के साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन्होंने अब तक माफी नहीं मांगी है. मैं राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से कहना चाहता हूं कि अगर हमारी पार्टी के किसी व्यक्ति ने इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया होता, तो हम उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते. हम इसकी निंदा करते हैं.

क्या क्या रहेगा बंद?

बिहार में 5 घंटे का बंद का ऐलान किया गया है. इस बीच जान लीजिए कि सुपबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक क्या-क्या बंद रहेगा. इस दौरान स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे. इंटरसिटी बस सेवा, सरकारी संस्थाएं और प्राइवेट बिजनेस बंद रहेंगे.

इसी के साथ इस दौरान पेट्रोल पंप और इसके अलावा मेडिकल और जरूरी चीजों की दुकानें खुली रहेंगी. साथ ही रेलवे सेवा भी खुली रहेगी.

Related Articles

Back to top button