ब्रेकिंग
नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
देश

दिल्ली में भी मिला ‘ओमिक्रॉन’ का पहला मरीज, LNJP में भर्ती…तंजानिया से लौटा है शख्स

दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल में भर्ती 12 मरीजों में से एक शख्स में ‘ओमिक्रॉन’ वैरिएंट की पुष्टि हुई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को बताया कि जो बाहर से आ रहे हैं उनका टेस्ट किया जा रहा है।

अभी तक 17 पॉजिटिव मरीज LNJP में भर्ती हैं, 6 उनके संपर्क वाले हैं। 12 लोगों की जीनोम सिक्वेंसिंग हुई जिसमें से 1 ओमीक्रोन का मरीज लग रहा है, फाइल रिपोर्ट सोमवार को आएगी। दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हम कह सकते हैं कि यह दिल्ली में पहला ओमीक्रोन केस है। ओमीक्रोन पीड़ित मरीज तंजानिया से लौटा है।

सूत्रों के मुताबिक एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कोरोना के संदिग्ध मरीजों में से दो ब्रिटेन से, एक फ्रांस से और एक नीदरलैंड से लौटा है। वहीं दिल्ली में ‘ओमिक्रॉन’ का केस सामने आने के बाद देश में यह नए कोरोना वैरिएंट का पांचवा मामला है। सबसे पहले कर्नाटक में ‘ओमिक्रॉन’ के दो मरीज मिले थे।

Related Articles

Back to top button