ब्रेकिंग
International Yoga Day 2026 Kolkata: हुगली नदी में 500+ बोट्स पर एक साथ योग; पीएम मोदी करेंगे कोलकात... Abhishek Banerjee vs NCPI: टीएमसी सांसदों के विलय को अभिषेक बनर्जी ने दी लोकसभा स्पीकर के सामने चुनौ... Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना की 60वीं वर्षगांठ; दो गुटों में बंटी पार्टी, उद्धव और शिंदे का अलग... Chronic Kidney Disease and Diabetes: डायबिटीज और हाई बीपी कैसे बढ़ाते हैं किडनी फेलियर का खतरा? जानें... Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब...
देश

देश में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस के 773 मामले, कुल 5194 मामले: स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना वायरस से निपटने और लॉकडाउन की स्थिति को लेकर स्‍वास्‍थ्‍य और गृह मंत्रालय की संयुक्‍त प्रेस कांफ्रेंस हुई। इस मौके पर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि अब तक कुल 402 मरीजों को अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई है। कुल 5194 मामलों पुष्टि की गई है। पिछले एक दिन में कोरोना वायरस के 773 मामले सामने आए हैं। कुल 149 मौतें हुई हैं और कल लगभग 32 लोगों की मौत हुई है।

ANI_HindiNews@AHindinews

भारत में अभी तक 402लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।देश में 5194कंफर्म कोरोना पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए हैं।पिछले एक दिन में 773कोरोना पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए।अब तक कोरोना की वजह से 149लोगों की मौत हुई है।कल 32लोगों की मौत हुई थी: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

Twitter पर छबि देखें
18 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

लव अग्रवाल ने कहा कि हम COVID19 को देशव्यापी लेवल पर मॉनीटर करना चाहते हैं। उसके तहत मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने COVID19 मैनेजमेंट के लिए एक ट्रेनिंग मॉड्यूल लॉन्च किया है जिसका नाम है इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग पोर्टल। उन्‍होंने कहा कि अस्पतालों में ध्यान दिया जा रहा है कि संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के उपायों का पालन किया जाए, ताकि स्वास्थ्य कार्यकर्ता COVID-19 से संक्रमित न हों। ICMR के रतन गंगाखेडकर ने कहा कि देश में कोरोना वायरस के कुल 121271 टेस्‍ट किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button