ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

लॉकडाउन में दो बराती लेकर पहुंचा दूल्हा, मास्क पहनकर लिए फेरे

लॉकडाउन के बीच बुधवार को आर्य समाज मंदिर में बड़ी सादगी के साथ एक शादी हुई। दूल्हा सिर्फ दो बराती लेकर पहुंचा था। लड़की पक्ष के भी दो लोग भी मौजूद थे। मास्क पहनकर फेरे हुए। दुल्हन की विदाई भी हुई। दोनों परिवारों को कहना था कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।

लाॅकडाउन की वजह से हुई आर्यसमाज में शादी

अंकित वशिष्ठ पुत्र स्व. बृजेश चंद्र शर्मा निवासी सासनीगेट की शादी बिहारी नगर निवासी नेत्रपाल शर्मा की बेटी मोहिनी के साथ आठ अप्रैल को तय हुई थी। कार्ड बंटने के साथ कलावती गेस्ट हाउस बुक कर लिया गया था, मगर लॉकडाउन के चलते सारे काम अटक गए। अंकित के बहनोई गौरव ने कहा कि शादी का अगले दो साल तक कोई मुहुर्त नहीं था, इसलिए अचल रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी करने पर विचार किया गया। इसके लिए मंदिर कमेटी से तीन दिन पहले अनुमति ली गई। तय हुआ कि दोनों पक्षों से सिर्फ चार लोग आएंगे। साथ ही लॉकडाउन के नियमों का पालन करेंगे। इसी क्रम में अंकित की तरफ से उनकी बहन पूजा व भाई विवेक आए, जबकि मोहिनी की ओर से उनके माता अनीता शर्मा व पिता नेत्रपाल आए। चारों के आधार कार्ड जमा किए गए। गौरव भी मौजूद थे।

लॉकडाउन के बाद करेंगे बाकी कार्यक्रम

बुधवार सुबह नौ बजे मंदिर कमेटी के सहयोग से शादी हुई। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन ने मास्क भी पहना। जरूरत पडऩे पर मास्क हटाना पड़ा। फेरे भी हुए। साथ आए लोग भी मास्क पहनकर शारीरिक दूरी बनाते हुए बैठे थे। करीब 12 बजे विदाई हुई और दोनों पक्ष अपने अपने घर लौट गए। गौरव का कहना है कि लॉकडाउन के सारे नियमों का पालन किया है। जब लॉकडाउन खत्म हो जाएगा, तो एक कार्यक्रम आयोजित बाकी रस्म अदा करेंगे।

हिदायत देकर लौटी पुलिस

इंस्पेक्टर गांधीपार्क सुधीर पाल धामा का कहना है कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी। शादी के दौरान लॉकडाउन के नियमों का पालन किया जा रहा था। परिवार ने इसकी अनुमति भी ले रखी थी। हिदायत दी कि शारीरिक दूरी का पालन करें। इसके बाद पुलिस लौट गई।

शारीरिक दूरी नहीं बनाई तो होगी कार्रवाई

एडीएम सिटी राकेश मालपाणी ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि शारीरिक दूरी के निर्देश का पालन किया या नहीं। यदि पालन नहीं किया होगा तो कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button