ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
देश

Coronavirus Lockdown: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश के 15 जिले आज रात 12 बजे से सील

लखनऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने अधिक संक्रमितों जिलों को बुधवार रात 12 बजे से 13 अप्रैल तक सील करने का फैसला किया है। इसमें भी उन क्षेत्रों में किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं रहेगी जहां पर संक्रमण अधिक है। सभी जगह पर कफ्र्यू जैसी हालत रहेगी। कोई भी बाहर नहीं निकल सकेगा।

उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलते हुए देख अब योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए उत्तर प्रदेश के 15 जिलों को पूरी तरह से सील करने का फैसला लिया है। सील की यह प्रक्रिया आज रात यानी बुधवार रात 12 बजे के बाद लागू होगी। अब उत्तर प्रदेश में कोई भी 30 अप्रैल तक बिना मास्क के बाहर नहीं निकल सकेगा। 31 मई तक कोई बैंक किसी किसान को नोटिस नहीं जारी करेगा।

इस दौरान किसी भी वाहन को जिलों में बिना पास के प्रवेश नहीं मिलेगा। यह आदेश 13 अप्रैल की रात 12 बजे तक लागू रहेगा। यानी लगातार चार दिन। 15 जिलों लखनऊ, आगरा और गाजियाबाद जैसे बड़े जिले भी शामिल हैं। इसी के साथ यह भी आदेश दिया गया है कि 30 अप्रैल तक कोई भी बिना मास्क लगाए अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकेगा।

अपर मुख्य सचिव गृह तथा सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि 15 जिलों में में केवल हॉटस्पॉट ही पूरी तरह से सील होंगे। वह छह जिले जिनमें ज्यादा केस है उन जिलों के हॉटस्पॉट को 15 अप्रैल तक सील किया जाएगा।

यह 15 जिले सील हैं

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, कानपुर, वाराणसी, शामली, मेरठ, बरेली, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महाराजगंज, सीतापुर, सहारनपुर और बस्ती शामिल हैं। इस लॉकडाउन के दौरान हो रहे उल्लंघन से संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा था जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। अब जिलों में केवल उन्हीं वाहनों की एंट्री होगी जिनके पास वैध पास होंगे। इसके अलावा लोगों को राहत देने के लिए आदेश दिया गया है कि लोन आदि के मामले में 31 मई तक कोई बैंक किसी किसान को नोटिस जारी नहीं करेगा।

किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं : मुख्य सचिव

मुख्य सचिव आरके तिवारी ने बताया कि इन 15 जिलों में कोविड-19 संक्रमण का लोड ज्यादा है। इन जिलों में पूरी तरह से लॉकडाउन किया जाएगा। इस दौरान किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। सभी लोगों को उनके घर पर ही जरूरी चीजें मुहैया करवाई जाएंगी। सभी प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे। अगर कोई ऑफिस या फैक्ट्री जा रहा है तो निजी वाहन की जगह गाड़ी पूल करके जाएं। उन्होंने बताया कि कम्युनिटी स्प्रेड न हो इसलिए यह लॉक डाउन किया जा रहा है।

टीम 11 की बैठक में सीएम ने दिए जरूरी निर्देश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपनी टीम 11 (11 समितयां) की बैठक में कई अहम आदेश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और पुलिसकर्मियों का ध्यान रखा जाए। सीएम ने इस दौरान पूरे यूपी को सैनिटाइज करने पर भी जोर दिया। उन्होने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर लाक डाउन का सख्ती से पालन कराया जाए। गरीबों को समय से राशन वितरित करने और इसकी मॉनीटरिंग करने का निर्देश सीएम ने दिया। इस दौरान सीएम ने प्रदेश के साथ ही जिले की टीम 11 की रिपोर्ट पर भी अपडेट लिया। सीएम ने इस दौरान तबलीगी जमात से जुड़े लोगों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी रखने का निर्देश दिया।

आज रात 12 बजे से 15 जिले पूरी तरह से सील

1- लखनऊ

2- कानपुर

3- आगरा

4- वाराणसी

5- सीतापुर

6- महराजगंज

7- गौतमबुद्ध नगर

8- सहारनपुर

9- शामली

10- मेरठ

11- बरेली

12- बस्ती

13- सीतापुर

14- फिरोजाबाद

15- बुलंदशहर।

मुख्य सचिव आरके तिवारी ने बताया कि ऐसे में सामानों की घर-घर सप्लाई होगी। इन जिलों में जारी हुए पासों की समीक्षा होगी। बहुत सारे पासों को निरस्त किया जाएगा।अब सिर्फ स्वस्थ्य, पुलिस व अन्य बहुत अति आवश्यक कार्यों में लगे लोगों का ही पास नया बनेगा। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि कम से कम पास जारी करें। अब इन जिलों के हर चौराहे, नुक्कड़ सील कर पुलिस तैनात किये जायेंगे। जरूरत की सामग्री ऑन लाइन मिलेगा, आवश्यक सामग्री की घर-घर आपूर्ति होगी।

Related Articles

Back to top button