ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...
मध्यप्रदेश

पेट्रोल-डीजल, किरायेदार… धार्मिक कार्यक्रमों के लिए इंदौर में 6 तरह के बैन, उल्लंघन पर होगा कड़ा एक्शन

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में आने वाले समय में बड़े-बाड़े धार्मिक आयोजन होने हैं, ऐसे में पुलिस के सामने शांति व्यवस्था को बनाए रखने का बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. इसका हल निकालने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने शहर में 6 प्रतिबंध लागू किए हैं. इस सख्ती से शहर के लोगों को अब आसानी ने किराए पर कमरा भी नहीं मिल सकेगा. जी हां, पुलिस की नई गाइडलाइन के मुताबिक अब सामान्य नियमों का भी सख्ती से पालन किया जाएगा. जिससे शहर में अपराधियों की घुसपैठ को कम करने की कोशिश की जा रही है.

इंदौर पुलिस कमिश्नर के आदेश के मुताबिक अब नशे से संबंधित दवाइयां बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के नहीं बेची जा सकेंगी. साथ ही पेट्रोल-डीजल की खुली बिक्री पर भी पूरी तरह से रोक रहेगी. वहीं अब लोगों को इंदौर में किराए से मकान लेना भी इतना आसान नहीं होगा. मकान मालिक को किरायेदार का पूरा ब्यौरा संबंधित पुलिस थाने में देना ही होगा. पुलिस ने इन प्रतिबंधों को इसलिए जारी किया है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके.

सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी

सोशल मीडिया पर भी पुलिस कड़ी निगरानी रख रही है. पुलिस ने साफ किया है कि किसी भी तरह की सामाजिक, धार्मिक और सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाले वीडियो, फोटो और पोस्ट करने वाले बदमाशों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. जिन ग्रुप्स में विवादित या भड़काऊ कंटेंट शेयर किया जाएगा उन ग्रुप्स के एडमिशन पर भी कार्रवाई की जाएगी और उससे भी जवाब तलब किया जाएगा.

इनके अलावा पुलिस ने खुले में अवैध रूप से धारदार हथियारों को बेचने पर खरीदने वालों को भी चेताया है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसा करते हुए पाए गए लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. इन 5 प्रतिबंधों के अलावा पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने ड्रोन उड़ाने पर भी रोक लगाई है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह के ड्रोन को उड़ाने के लिए पहले पुलिस से परमिशन लेनी होगी.

सख्त कार्रवाई के लिए रहें तैयार

पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया है कि जो लोग भी इन आदेशों का पालन नहीं करेंगे और नियमों को तोड़ेंगे उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा. गणेश विसर्जन के कार्यक्रम के दौरान पुलिस की तैनाती पूरे शहर में रहेगी. करीब 1000 अतिरिक्त जवान भी इंदौर पुलिस के साथ तैनात रहेंगे. वहीं चल समारोह के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर होगी और सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी. पुलिस का मानना है कि सख्त आदेश और कड़ी कार्रवाई से अप्रिय घटनाओं को टालने में काफी मदद मिलेगी.

Related Articles

Back to top button