ब्रेकिंग
जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़... NEET परीक्षा मुद्दे पर संसद में गतिरोध के बीच अमित शाह की पहल, लोकसभा अध्यक्ष को लिखा विशेष पत्र
पंजाब

मौसम विभाग के नए Alert ने चिंता में डाले लोग, सरेआम उड़ रही आदेशों की धज्जियां

तरनतारन : ब्यास दरिया का जलस्तर पिछले तीन दिनों में धीरे-धीरे कम होता दिख रहा है, जो क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर बताई जा रही है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जहां दरिया में बहते पानी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है, वहीं लोग अपने बच्चों और परिवारों के साथ जान जोखिम में डालकर सैल्फी लेते भी देखे जा सकते हैं। इस संबंध में अगर पुलिस प्रशासन ने इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की तो किसी बड़े हादसे का सामना करना पड़ सकता है। पहाड़ी इलाकों और राज्य भर में बारिश थमने के दौरान ब्यास दरिया का जलस्तर लगातार कम हो रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों ने राहत महसूस की है, वहीं संबंधित विभाग और जिला प्रशासन भी इसे अच्छी खबर बता रहे हैं।

जानकारी के अनुसार 4 सितम्बर को हरिके पतन हैड वर्क्स पर ब्यास, पौंग डैम और सतलुज दरिया से कुल 3 लाख 24 हजार 499 क्यूसेक पानी अपस्ट्रीम में पहुंचा था, जिसमें से 3 लाख 7 हजार 628 क्यूसेक पानी हुसैनीवाला में डाउनस्ट्रीम के लिए छोड़ा गया था। इस बढ़े हुए जलस्तर को देखते हुए विभाग ने हाई फ्लड घोषित कर दिया था। इसके बाद 5 सितम्बर को हरिके हैड वर्क्स पर अपस्ट्रीम में कुल 2 लाख 99 हजार 212 क्यूसेक पानी पहुंचा था, जिसमें से 2 लाख 82 हजार 341 क्यूसेक पानी डाउनस्ट्रीम में हुसैनीवाला के लिए छोड़ा गया था।

इसी तरह शनिवार 6 सितंबर की दोपहर को अपस्ट्रीम में कुल 2 लाख 77 हजार 864 क्यूसेक पानी पहुंचा था, जिसमें से 2 लाख 60 हजार 993 क्यूसेक पानी डाऊनस्ट्रीम में हुसैनीवाला के लिए छोड़ा गया, जो सभी के लिए राहत भरी खबर कही जा रही है। हालांकि मौसम विभाग द्वारा किया गया पूर्वानुमान आने वाले दिनों में फिर से बारिश होने का संकेत दे रहा है, जिससे लोगों में फिर से दहशत का माहौल है।

जिले में हरिके पतन अधीन पड़ते दर्जनों गांवों में जलस्तर कम होने से लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन हरिके पतन हैड वर्क्स पर तरनतारन और फिरोजपुर को जोड़ने वाले पुराने पुल पर कोई भी वाहन पार्क न करने की अपील कर रहा है, साथ ही लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दे रहा है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि लोग इस पुल पर रोजाना सुबह, दोपहर और शाम को अपनी कारें और वाहन पार्क करके पुलिस स्टेशन के किनारे अपने परिवार के साथ खड़े होकर सैल्फी लेते देखे जा सकते हैं, वहीं काफी देर तक खड़े रह कर यातायात को भी बाधित कर रहे हैं।

पुलिस प्रशासन ने इस संबंध में पुल के किनारे होर्डिंग भी लगा दी है और घोषणा भी की जा रही है कि पुल पर खड़े वाहन का चालान भी किया जा सकता है, लेकिन लोग पुलिस की इस अपील को मजाक समझ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इस पुल के नीचे से गुजरते तेज बहते पानी के साथ सैल्फी लेते समय कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है और इस दौरान किसी की जान भी जा सकती है। बरसात के मौसम में नहरों व नदियों के किनारे सेल्फी लेते समय लोगों का दुर्घटनाग्रस्त होना आम बात है, लेकिन लोग इससे डरते नहीं हैं। प्रशासन को इस संबंध में सख्त कदम उठाते हुए ऐसे लोगों पर समय रहते कार्रवाई करनी चाहिए, अन्यथा उन्हें किसी बड़े हादसे का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

इस संबंध में जिले के डिप्टी कमिश्नर राहुल ने बताया कि जलस्तर में लगातार आ रही कमी सभी के लिए राहत भरी खबर है। डिप्टी कमिश्नर ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि आने वाले समय में बारिश न होने के कारण पानी लगातार कम होता रहेगा। पुलिस को इस दौरान पुल पर खड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button