ब्रेकिंग
बस्तर में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में खुले 35 नए क... त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, छठ और दीपावली के बाद ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़ वकील के भरोसे कोर्ट से दूर रहने वाले याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत महादेव सट्टा ऐप मामले में सीबीआई का शिकंजा और कसा, देश के 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे दुर्ग के गोडपेंडरी में अंधे कत्ल का खुलासा, शराब के नशे से तंग आकर बहन ने ली भाई की जान बिलासपुर में नवंबर की सर्द रातों का 17 साल पुराना रिकार्ड अब भी कायम, मौसम में लगातार हो रहा बदलाव बिलासपुर में ठेका श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर फूटा गुस्सा, तिफरा कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन बिलासपुर में ठेका श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर फूटा गुस्सा, तिफरा कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन महादेव सट्टा ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के आधार पर देश के 6 राज्यों में सीबीआई के छापे बलौदाबाजार के गिधौरी में सनसनी, तालाब के पास खून से लथपथ मिला 19 वर्षीय युवक का शव
विदेश

पाक सेना प्रमुख ने ठुकराई इमरान से ‎मिलने की गुजारिश

इस्लामाबाद । पीटीआई का कहना है ‎कि पार्टी प्रमुख इमरान खान ने सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से मिलने की इच्छा नहीं जताई थी, लेकिन सूत्रों का कहना है कि पूर्व पीएम ने उनसे संपर्क किया था, लेकिन मुनीर ने उन्हें मना कर दिया गया था। मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई। एक कार्यक्रम के दौरान शाहजेब खानजादा के साथ के एंकर शाहजेब खानजादा ने अज्ञात सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि जनरल मुनीर ने सोमवार रात उनसे मुलाकात करने वाले कारोबारियों से कहा कि इमरान खान ने उन्हें मिलने के लिए संदेश भेजा था, लेकिन उन्होंने पीटीआई प्रमुख को बताया कि ऐसा नहीं है। सेना प्रमुख के रूप में उनका काम राजनेताओं से मिलना था। सूत्रों के मुता‎बिक सेना प्रमुख ने जोर देकर कहा कि सेना न तो राजनीति में हस्तक्षेप करेगी और न ही इसमें कोई भूमिका निभाएगी। जनरल मुनीर ने कहा कि वह राजनीतिक मामलों में दखल नहीं देंगे और राजनीतिक नेतृत्व को खुद अपने मुद्दों को सुलझाना चाहिए। कार्यक्रम में भाग लेते हुए वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर ने कहा कि राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने जनरल मुनीर और इमरान खान के बीच मुलाकात कराने की कोशिश की थी, लेकिन सेना प्रमुख ने राष्ट्रपति से कहा कि वह राजनीति से दूर रहना चाहते हैं। एक दिन पहले पीटीआई नेता और पूर्व संघीय मंत्री फवाद चौधरी ने दावा किया था कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सेना प्रमुख से मिलने के लिए व्यक्तिगत रूप से या अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से कभी कोई अनुरोध नहीं किया।

Related Articles

Back to top button