ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

मुंबई की झुग्‍गी झोपड़ियों में कोरोना के बढ़ते मामलों से चिंता बढ़ी, चलेगा सघन जांच अभियान

मुंबई। महाराष्ट्र में एक दिन में 229 नए मामले और 25 लोगों की मौत से सरकार सतर्क हो गई है। यहां खासकर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के हाल ज्यादा चिंताजनक हैं। राज्य के कुल 1,364 मामलों से 775 अकेले मुंबई से हैं। यहां घनी झोपड़पट्टी वाले इलाकों में एक कमरे में पांच से 10 लोगों के रहने और सार्वजनिक शौचालयों के इस्तेमाल के कारण कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा बढ़ता जा रहा है।

सघन जांच अभियान के लिए बीएमसी की 10 टीमें गठित

प्रशासन ने इस स्थिति को टालने के लिए सघन जांच अभियान चलाने का निर्णय किया है। धारावी के पास राजीव गांधी स्पो‌र्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं वरली के एनएसई ग्राउंड में आइसोलेशन वार्ड बनाकर संदिग्ध मरीजों को रखने की व्यवस्था की गई है। धारावी और वरली में 215 रेड जोन की पहचान कर सघन जांच अभियान चलाने के लिए बीएमसी की 10 टीमें गठित की गई हैं।

ये टीमें घर-घर जाकर प्रारंभिक स्क्रीनिंग कर रही हैं। इन टीमों की स्क्रीनिंग में कोरोना संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें आगे की जांच के लिए निर्धारित 10 में से किसी एक अस्पताल में भेजा जाता है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा था कि मुंबई में जांच का दायरा बढ़ाए जाने के कारण नए रोगियों की पहचान बेहतर ढंग से हो पा रही है।

सघन इलाकों में राज्य रिजर्व पुलिस बल लगाने का एलान

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इस बात पर चिंता जताई कि खतरा बढ़ने के बावजूद कुछ लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने मुंबई के सघन इलाकों में राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) लगाने का एलान किया है। उन्होंने कुछ स्कूलों को खोलकर सघन आबादी वाले इलाकों में रहने वालों के लिए आश्रय स्थल बनाने की बात भी कही है। सघन आबादी वाले इलाकों में सार्वजनिक शौचालयों को हर घंटे सैनिटाइज करने का अभियान शुरू किया गया है। राज्य में जरूरतमंद लोगों के घरों तक खाना पहुंचाया जाएगा।

सप्‍ताह में सिर्फ दो दिन खुलेंगी सब्जियों की दुकानें

रोगियों की बढ़ती संख्या एवं नागरिकों की लापरवाही को देखते हुए मुंबई में अब सब्जियों की दुकानें सप्ताह में सिर्फ दो दिन सोमवार एवं गुरुवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक खोलने का निर्णय किया गया है। इसके अलावा किसी दिन दुकान खोलने वाले पर कार्रवाई की जाएगी। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) आयुक्त द्वारा यह निर्णय राज्य मंत्रिमंडल में लॉकडाउन का ठीक से पालन न होने पर चिंता जताए जाने के बाद लिया गया है। बीएमसी एक दिन पहले ही बिना मास्क के बाहर निकलने वालों पर सख्त कार्रवाई की घोषणा कर चुकी है।

Related Articles

Back to top button