ब्रेकिंग
Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस पर उठे सवाल, हत्या के नामजद आरोपी अधिकारी को मिली नई जिम्मेदार... Voter List Revision: मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) पर मौलाना अरशद मदनी ने जताई चिंता, प्रक्रिया पर ... Karnataka High Court: वकील के साथ मारपीट करने वाली महिला PSI पर कोर्ट सख्त, लगाया 1 लाख का जुर्माना Supaul News: बिहार के सुपौल में मानवता शर्मसार, 1 साल तक कमरे में बंद रही नाबालिग बच्ची; मां को बेचन... Supreme Court PIL: डिजिटल कंटेंट के लिए रेगुलेटरी सिस्टम की मांग, '₹370 की बिरयानी' विवाद पर सुप्रीम... CM Dr. Mohan Yadav in Seoni: सिवनी को मिली 494 करोड़ की सौगात, सीएम यादव ने बांटे कोदो-कुटकी बोनस Jaunpur News: दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी भोले राजभर ने किया सरेंडर Monsoon Update: 'अल नीनो' के खतरे पर पीएम मोदी सख्त, राज्यों को पानी बचाने और आपदा प्रबंधन के लिए कि... Delhi Green Drive Portal: दिल्ली को 'ग्रीन और क्लीन' बनाने की बड़ी पहल, CM रेखा गुप्ता ने किया पोर्टल... Ramgarh Road Accident: चुट्टूपालू घाटी में ट्रेलर का ब्रेक फेल, 10-12 वाहन टकराए; 20 से अधिक लोग घाय...
पंजाब

बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे सोनू सूद और मालविका सूद, PM मोदी के दौरे को लेकर कही ये बात

मोगा: मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और उनकी बहन मालविका सूद पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए विभिन्न राहत सामग्री भेज रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने आज अपने आवास पर एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों की मदद करनी चाहिए।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारी टीमें लगी हुई हैं जो अलग-अलग गांवों में जाकर ग्रामीणों की जरूरतों का जायजा ले रही हैं। उन्होंने बताया कि आज वे लोगों तक कंबल, गद्दे और अन्य सामान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी के पंजाब दौरे पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हम सभी को पीएम मोदी का स्वागत करना चाहिए जो इस मुश्किल घड़ी में पंजाब के लोगों की समस्याएं सुनने आ रहे हैं।

उन्होंने बॉलीवुड और पंजाबी गायकों द्वारा की जा रही सहायता के संबंध में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ये भी कहा कि  बाढ़ के कारण हुई तबाही का महीनों के बाद सही पता चलेगा जिसे लेकर उनकी टीम हल निकालने के लिए तैयार है।

Related Articles

Back to top button