ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
देश

BJP सांसदों को परफार्मेंस के हिसाब मिला कार्ड, सोशल मीडिया पर इनएक्टिव रहने वाले को लाल रंग

रविवार को बीजेपी की कार्यशाला में बीजेपी सांसदों की सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिविटी का भी लेखा जोखा दिया गया. इस बैठक में सभी सांसदों को पिछले 6 साल की उनकी सोशल मीडिया की परफार्मेंस का रिपोर्ट कार्ड दिया गया है. सोशल मीडिया कि इस परफ़ॉर्मेंस रिपोर्ट में सभी सांसदों की रैंकिंग डिवाइड की गई थी.

रैकिग के लिए तीन कैटेगरी बनाई गई थी. ये कैटेगरी Inactive, Barely Active और Active थीं. ये कैटेगरी फेसबुक, ट्वीटर ( x), इंस्टाग्राम और यूट्यूब के लिए अलग अलग बनाई गई थी. कैटेगरी इस साल जनवरी से लेकर अगस्त सासंदों का सोशल मीडिया पर एक्टिविटी के आधार पर बनाई गई थी.

कैसे तैयार किया गया रिपोर्ट कार्ड

इस रिपोर्ट में Inactive के लिए लाल रंग, Barely active के लिए पीला और active के लिए हरे रंग का प्रयोग किया गया है. किसी एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किसी सांसद के एक महीने में शून्य पोस्ट है तो उस सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म की कैटेगरी मे उस सांसद को Inactive कैटेगरी में रखा गया है.

अगर किसी एक सांसद ने किसी एक सोशल मीडिया कैटेगरी मे एक महीने मे 0 से 60 के बीच पोस्ट किया है तो उस सोशल मीडिया प्लेटफार्म की कैटेगरी में उस सांसद को Barely Active और एक महीने में 60 से उपर पोस्ट करने वाले सासंद को उस सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म की कैटेगरी में Active श्रेणी में रखा गया है.

पीएम मोदी ने दिया था सक्रियता बढ़ाने का सुझाव

रविवार को पीएम मोदी ने भी कार्यशाला में बीजेपी सांसदों से संवाद पर जोर देने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रियता को बढ़ाने को कहा था. पीएम ने कहा था कि इंस्टाग्राम , फेसबुक, यूट्यूब और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रियता से वोटरों के साथ ही युवा वोटरों से संवाद भी होता है और जुड़ाव भी बनता है.

उन्होंने कहा कि केवल विकास से चुनाव नहीं जीता सकता. उसके लिए लोगों से संवाद करना और जुड़ना भी बेहद ज़रूरी है. बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या ने सोशल मीडिया की भूमिका पर कार्यशाला में प्रेजेंटेशन भी दिया.

Related Articles

Back to top button