ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मनोरंजन

Sushant Singh Rajput और विकास दुबे केस पर फिल्म बनाने की होड़, ये मूवी नेम हो रहे हैं रजिस्टर

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में तीन जांच एजेंसी जांच कर रही हैं और इस पूरे केस में कई गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं। इनमें एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का नाम सबसे अहम है। हर रोज सुशांत के केस में नए मोड़ आ रहे हैं और इसकी अलग अलग एंगल से जांच की जा रही है। इसी बीच, फिल्म मेकर्स को ये केस पर्दे पर दिखाए जाने वाली कहानी लग रही है और मेकर्स ने ऐलान भी कर दिया है कि वो सुशांत केस को पर्दे पर दिखाने वाले हैं।

वैसे बॉलीवुड में कई बार हाई प्रोफाइल केस पर फिल्में बनी हैं, जो बताती है कि फिल्ममेकर्स मर्डर मिस्ट्री को छोड़ते नहीं है और उसे एक अच्छी स्क्रिप्ट में तब्दील कर देते हैं। ऐसा ही कुछ अब फिर हो रहा है, जब फिल्म मेकर्स सुशांत सिंह राजपूत और हाल ही में यूपी में एनकाउंटर में मारे गए बदमाश विकास दुबे पर फिल्म बनाने की मांग लगातार बढ़ रही है। कई मेकर्स इन दोनों केस पर फिल्म बनाने का प्लान बना रहे हैं।

समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, अभी भले ही सुशांत के केस की जांच चल रही है, लेकिन फिल्म मेकर्स ने टाइटल रजिस्टर करवाना शुरू कर दिए हैं। वहीं, इंडियन मोशन पिक्टर्स एसोसिएशन के अधिकारियों के अनुसार, इन दो केस के लिए कई टाइटल रजिस्टर भी करवा लिए गए हैं। अभी तक सुशांत सिंह केस को लेकर आईएमपीपीए के पास अप्रूवल के लिए आए टाइटल में ‘सुशांत सिंह राजपूत बायोग्राफी’, ‘सुशांत’, ‘राजपूत: द ट्रूथ विंस’ और ‘द अनसॉल्व्ड मिस्ट्री’ जैसे नाम शामिल हैं।

अभी तक तीन फिल्मों का ऐलान भी हो चुका है, जिसमें ‘न्याय: द जस्टिस’, ‘शशांक’ और ‘सुसाइड या मर्डर’ आदि शामिल है। वहीं, विकास दुबे केस को लेकर भी कई टाइटल रजिस्टर करवाए जा रहे हैं, जिसमें ‘कानपुर का विकास दुवेत’, ‘मारा गया विकास दुबे’, ‘मैं हूं विकास दुबे कानपुर वाला’, ‘मोस्ट वांटेड विकास दुबे’, ‘विकास दुबे’ और ‘बाहुबली विकास दुबे’ आदि नाम शामिल है।

Related Articles

Back to top button