ब्रेकिंग
दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क... नासिक में गिट्टी उतारते समय धंसी सड़क: 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे में गिरा डंपर, बाल-बाल बचे लोग NEET-NET विवाद के बाद NTA में बड़ा सुधार: 4 चरणों की स्क्रीनिंग से चुने जाएंगे नए सब्जेक्ट एक्सपर्ट दिल्ली मास्टर प्लान-2047: 100 मंजिल तक की इमारतों और आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर
देश

COVID-19: संकट के इस समय में सूरत की हीरा इंडस्ट्री ने बढ़ाथा आर्थिक मदद के लिए हाथ, यहां देखें कैसी मिलेगी मदद

सूरत। कोरोना वायरस के चलते देशभर में लोगों को काफी परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है। संक्रमण के चलते प्रत्येक दिन लोगों की जान जा रही है। संकट की इस घड़ी में लोगों को अपनी नौकरी से भी हाथ  धोना पड़ रहा है, जिससे परेशान होकर लोग आत्महत्या करने पर भी मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में सूरत के हीरा उद्योग ने ऐसे लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। वह इस इस क्षेत्र में काम करनेवाले श्रर्मिकों की आर्थिक मदद करने का एलान किया है।

डायमंड इंडस्ट्री करियर फाउंडेशन (DICF) मृतक के परिवारों को आर्थिक मदद देने की योजना लेकर आया है। संयुक्त राज्य अमेरिका के इस फाउंडेशन से जुड़े व्यक्तियों ने कोरोनोवायरस के कारण या हीरा उद्योग में नौकरी गंवाने के बाद आत्महत्या करने वाले लोगों के परिवारों की मदद करने का फैसला किया।

इस योजना के तहत एक अधिसूचना पारित की गई और मृतकों के परिवारों से ऑनलाइन पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करने का अनुरोध किया गया और ऐसे परिवारों को 10,000 से 35,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

एक व्यापारी नीलेश बोडके ने कहा, “हम 10,000 से 35,000 रुपये की सहायता दे रहे हैं। हमने ऐसे 37 परिवारों का सर्वेक्षण किया है और 32 परिवारों को सहायता प्रदान की है।” उन्होंने कहा, “कुछ लोगों को राशन की जरूरत होती है, इसलिए हम उन्हें छह से सात महीने के लिए राशन का सामान भी उपलब्ध कराते हैं।”

फाउंडेशन से आर्थिक मदद और भोजन प्राप्त करने वाले मृतकों के परिवार के सदस्यों में से एक ने कहा कि यह फाउंडेशन इस समय कठिनाई के दौरान उनके परिवार के लिए मददगार साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें खाद्य किट मिले हैं, जो आठ महीने तक चलेगी । इसके साथ ही और 25,000 रुपये की आर्थिक सहायत भी मिली है।

मृतक के परिवार के सदस्य नीला प्रकाश काकडिया ने एएनआई को बताया, “मेरे पति का  कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। इस संगठन ने हमें आठ महीने के लिए राशन किट के साथ 25,000 रुपये का चेक प्रदान किया है

Related Articles

Back to top button