ब्रेकिंग
India's Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में ब... Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथ... Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा ज... TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया 'बोम्मई जजमेंट'? जानें क्या है राजभवन और फ्... Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हा... Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के... Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’... प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाह... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल
पंजाब

Punjab के इस जिले के स्कूलों में अभी शुरू नहीं हो पाएगी पढ़ाई, जानें क्यों…

गुरदासपुर: बाढ़ की मार झेल रहे गुरदासपुर ज़िले में करीब दो हफ्ते बंद रहने के बाद आज आखिरकार स्कूल फिर से खुल गए। ज़िले में मौजूद 1100 प्राइमरी स्कूलों समेत कुल 1550 स्कूलों में से 78 स्कूल ऐसे हैं जिनमें अभी भी बाढ़ के असर के कारण पढ़ाई शुरू नहीं हो सकेगी।

जिला शिक्षा अधिकारी की भेजी गई सूची के आधार पर डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर ने इन 78 स्कूलों में 9 और 10 सितंबर को छुट्टी का ऐलान किया है। इनमें से 17 स्कूल सीनियर सेकेंडरी और 61 स्कूल प्राइमरी विंग से जुड़े हैं। इन दोनों तरह के स्कूलों में दो दिन छुट्टी रहेगी। जबकि बाक़ी के लगभग 1472 स्कूलों में बच्चों की आमद 9 सितंबर से शुरू हो जाएगी। आज सरकार के आदेशों के तहत पहले दिन सिर्फ शिक्षक और स्टाफ मेंबर ही स्कूल पहुंचे और स्कूलों में फैली गंदगी को साफ करने में जुटे रहे। कई गांवों में हालात ऐसे बने हुए थे कि बारिश का पानी स्कूलों के कमरों तक पहुंच गया था, जिसके चलते अलग-अलग कमरों की सफाई करने में पूरे दिन शिक्षक और स्टाफ मेंबर लगे रहे।

स्थिति ऐसी है कि न सिर्फ बाढ़ प्रभावित इलाकों के स्कूलों को नुकसान हुआ है बल्कि लगातार हुई बारिश के कारण अब शहरी क्षेत्रों के कई स्कूलों में भी छतें टपक रही हैं। इसके अलावा पानी ने कई तरह का नुकसान किया है। खासतौर पर प्राइमरी स्कूलों की सफाई करना और मुश्किल है क्योंकि जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या 100 से कम है, वहां कोई सफाई कर्मचारी नहीं है। ऐसे में शिक्षकों को खुद ही सफाई का प्रबंध करना पड़ता है, लेकिन इस बार बारिश और बाढ़ ने इतना नुकसान किया है कि इन स्कूलों को साफ करना आसान काम नहीं है।

Related Articles

Back to top button