Mohali ED Raids: मोहाली में ED की रेड पर बिक्रम मजीठिया का बड़ा बयान; सीएम मान को घेरते हुए पूछा- “अब खुलेगा पैसों का असली नेटवर्क?”

मोहाली के खरड़ स्थित वेस्टर्न टावर्स में हुई ईडी (ED) की छापेमारी को लेकर शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता Bikram Singh Majithia ने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री Bhagwant Mann पर बड़ा हमला बोला है।

रेड के तुरंत बाद मजीठिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा “कट्टर ईमानदारी का चोला… पीछे कट्टर भ्रष्टाचार का खेल” चल रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या “Kattar Fraudsters” अब ईडी के जाल में फंस चुके हैं? मजीठिया ने दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के करीबी और “Money Bag” कहे जाने वाले चर्चित राजबीर घुम्मण से जुड़े नितिन, वीर दविंदर जैसे नजदीकी चेहरे ईडी के राडार पर है।
उन्होंने आरोप लगाया कि वेस्टर्न टावर की 9वीं मंजिल से 25 लाख का जो बैग फेंका गया तो 500-500 रुपए के नोट हवा में उड़ते दिखाई दिए, जिसे लेकर अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अकाली नेता ने यह भी आरोप लगाया कि राजबीर घुम्मण के रिश्तेदारों और नजदीकियों पर ईडी की सख्त नजर है तथा हवाला ट्रांजैक्शन और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े मामलों की जांच चल रही है। मजीठिया ने अपने ट्वीट में तंज कसते हुए कहा कि जो लोग पंजाब को “कट्टर ईमानदारी” के भाषण देते थे, अब उन्हीं पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि क्या अब खुलेगा “दिल्ली से पंजाब” तक फैले पैसों का असली नेटवर्क? साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।






