ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
उत्तरप्रदेश

बरेली हिंसा केस: जिस दिन शादी, उसी दिन पेशी! क्या कोर्ट से मिलेगी तौकीर रजा को रिहाई या फिर रहना पड़ेगा जेल में?

आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के भतीजे की शादी 28 अक्टूबर को तय हुई है, लेकिन मौलाना के शामिल होने को लेकर अब भी असमंजस बना हुआ है. दरअसल, इसी दिन फतेहगढ़ जेल में बंद मौलाना तौकीर की कोर्ट में पेशी होनी है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि 28 अक्टूबर को तौकीर रजा खां अपने भतीजे की शादी में शामिल हो पाएंगे या पेशी के बाद सीधे वापस जेल जाएंगे. फिलहाल मौलाना तौकीर रजा फतेहगढ़ जेल में बंद हैं. उन पर 26 सितंबर को बरेली में हुए दंगे की साजिश रचने का आरोप है, जिसमें पुलिस पर पथराव और फायरिंग तक हुई थी.

26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर को लेकर शहर में प्रदर्शन हुआ था. इसी दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया, फायरिंग की और कई दुकानों में तोड़फोड़ मचाई. पुलिस का आरोप है कि यह सब आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के इशारे पर हुआ. बवाल में गैर जनपदों के गैंगस्टर, यहां तक कि पश्चिम बंगाल और बिहार से भी लोगों को बुलाया गया था.

7 FIR में मौलाना तौकीर रजा का नाम

बरेली पुलिस ने इस मामले में कुल 10 मुकदमे दर्ज किए हैं, जिसमें से सात मुकदमे में तौकीर रजा का नाम शामिल हैं. तौकीर रजा को मुख्य साजिशकर्ता के रूप में नामजद किया गया है. आरोप है कि उन्होंने पूरे बवाल की योजना बनाई थी. पुलिस के मुताबिक, उपद्रवियों ने एसपी सिटी के गनर की एंटी रायट गन और वायरलेस सेट तक लूट लिया था. फिलहाल मौलाना को फतेहगढ़ जेल में रखा गया है. पिछली बार उनकी पेशी 14 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई थी.

परिवार में खुशी के साथ मायूसी भी

बताया जा रहा है कि अगली पेशी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ही कराई जा सकती है. पुलिस और प्रशासन ने इस पर अभी कोई साफ बयान नहीं दिया है. मौलाना तौकीर रजा के भाई तौसीफ रजा खां के बेटे मुफ्ती फैज रजा अजहरी की शादी 28 अक्टूबर को है. परिवार में शादी की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन तौकीर रजा के जेल में बंद होने की वजह से घर में मायूसी का माहौल है. परिवार के लोगों का कहना है कि शादी में मौलाना की मौजूदगी बहुत जरूरी है.

शादी में शामिल होने पर बना असमंजस

इसलिए वे कानूनी तरीके से उनकी रिहाई के प्रयास कर रहे हैं. परिवार और समर्थकों के बीच एक ही चर्चा चल रही है कि क्या मौलाना तौकीर रजा शादी में शामिल हो पाएंगे या फिर उन्हें जेल में ही रहना पड़ेगा. इसी बीच, आला हजरत खानदान की बहू और समाज सेविका निदा खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर मौलाना तौकीर रजा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि मौलाना सालों से भड़काऊ भाषण देते आ रहे हैं और मदरसे की फंडिंग की जांच होनी चाहिए.

निदा खान ने लगाए गंभीर आरोप

निदा खान का आरोप है कि तौकीर रजा को मॉरीशस और पड़ोसी देशों से भी फंडिंग मिलती है और वह एक बड़ा नेक्सस चला रहे हैं. निदा ने यह भी कहा कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं और उन्होंने इस बारे में एक्स (ट्विटर) पर शिकायत भी की है. निदा के मुताबिक, तौकीर रजा यह दिखाना चाहते हैं कि जेल में होने के बावजूद उनका दबदबा कम नहीं हुआ है.आपको बाते दें कि निदा खान समाज सेविका हैं.

उनका निकाह 18 फरवरी 2015 को हुआ था, लेकिन उन्होंने दहेज और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे. इसके बाद उन्हें तीन तलाक दे दिया गया. तब से वे तीन तलाक पीड़ित महिलाओं के हक की आवाज उठा रही हैं और आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी के जरिए महिलाओं की मदद कर रही हैं. मौलाना तौकीर रजा को लेकर अब सबकी नजरें 28 अक्टूबर पर टिकी हैं. उसी दिन मौलाना तौकीर रजा की कोर्ट में पेशी है और उसी दिन उनके भतीजे की शादी भी. फैसला इसी दिन होगा कि मौलाना जेल में रहेंगे या शादी समारोह में शिरकत कर पाएंगे. फिलहाल पुलिस-प्रशासन की तरफ से इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है.

Related Articles

Back to top button