ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
बिहार

160km की स्पीड, सेंसर वाले डिब्बे; दिवाली-छठ पर वंदे भारत ट्रेन में सोते हुए जाइए बिहार, क्या है खास?

दीवाली और छठ पूजा नजदीक है. ऐसे में बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने एक खुशखबरी दी है. भारतीय रेलवे देश की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. उम्मीद है कि यह ट्रेन सितंबर के अंत तक दिल्ली से पटना के लिए शुरू हो जाएगी और दीवाली से पहले ही यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी. रेलवे सूत्रों के मुताबिक, इस ट्रेन का आगे विस्तार दरभंगा या सीतामढ़ी तक भी किया जा सकता है, जिससे उत्तर बिहार के यात्रियों को भी सीधा फायदा मिलेगा.

हर साल दिवाली और छठ के मौके पर लाखों लोग दिल्ली से बिहार लौटते हैं. इस दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है और टिकट मिलना काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत यात्रियों को एक बड़ा तोहफा साबित होगी. यह ट्रेन न सिर्फ यात्रियों के लिए आरामदायक होगी, बल्कि सफर का समय भी काफी घटा देगी. बताया जा रहा है कि यह ट्रेन अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी. खास बात यह है कि ट्रेन में दोनों छोर पर ड्राइवर कैब होंगे, जिससे टर्मिनल स्टेशनों पर इंजन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी और समय की बचत होगी.

हर कोच में सीसीटीवी कैमरे

सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं के मामले में भी यह ट्रेन बिल्कुल नए मानकों पर तैयार की गई है. इसमें कवच एंटी-कोलिजन सिस्टम, क्रैशवर्थी कोच डिजाइन और यूरोपीय स्तर की फायर सिक्योरिटी तकनीक मौजूद होगी. इसके अलावा हर कोच में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि यात्रियों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखी जा सके.

यात्रियों के आराम को ध्यान में रखते हुए ट्रेन के इंटीरियर को भी बेहद आकर्षक और आधुनिक बनाया गया है. इसमें ग्लास फाइबर पैनल, सॉफ्ट लाइटिंग और आरामदायक बर्थ दी गई हैं. ऊपरी बर्थ पर चढ़ने के लिए नया डिजाइन तैयार किया गया है, जिससे चढ़ना-उतरना आसान होगा. ट्रेन के एंट्री गेट और डिब्बों के बीच ऑटोमैटिक सेंसर दरवाजे लगाए गए हैं, वहीं साफ-सफाई बनाए रखने के लिए टच-फ्री बायो-डाइजेस्टर टॉयलेट भी दिए जाएंगे.

आरामदायक हो जाएगी यात्रा

रेलवे मंत्रालय का कहना है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें भारत की रेलवे आधुनिकीकरण यात्रा का अहम हिस्सा हैं. इनके आने से लंबी दूरी की यात्रा और अधिक तेज, सुरक्षित और आरामदायक हो जाएगी. खासकर त्योहारों के मौसम में जब बिहार लौटने वाले यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है, यह ट्रेन बड़ी राहत देने वाली होगी.

Related Articles

Back to top button