ब्रेकिंग
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्ता... सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भ... बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट धनबाद में फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने वाले प्रज्ञा केंद्र पर प्रशासनिक छापा, सेंटर सील और आईडी रद... रांची में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की सख्ती, दो अफसरों को शोकॉज
विदेश

नेपाल में प्रदर्शनकारियों का आतंक, पूर्व पीएम की पत्नी को जिंदा जलाया

नेपाल में प्रदर्शनकारियों का आतंक बढ़ता जा रहा है, लगातार हिंसक हो रहे प्रदर्शन में पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनाल की पत्नी रविलक्ष्मी चित्रकार की भी जान चली गई है, प्रदर्शनकारियों पर ही उन्हें जिंदा जलाकर मार डालने का आरोप लगाया गया है. नेपाली मीडिया में किए गए दावे के मुताबिक उनहें कीर्तिपुर बर्न अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई है.

झालानाथ खनल 2011 में नेपाल के प्रधानमंत्री रहे थे, बेशक उनका कार्यकाल कम रहा, लेकिन नेपाल की राजनीति में उनका अच्छा खासा प्रभाव रहा है, वह सीपीएन के वरिष्ठ नेता हैं, मंगलवार को उनके दल्लू स्थित घर में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी थी, जिसमें उनकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गईं, खनाल को नेपाल की सेना द्वारा घर में आग लगने से पहले ही रेस्क्यू कर लिया गया था.

बेटे के साथ घर पर थीं पूर्व पीएम की पत्नी

सीपीएन के नेता नरेश शाही के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने जब पूर्व पीएम खनाल के आवास पर आग लगाई, उस समय पूर्व पीएम की पत्नी अपने बेटे निर्भीक खनाल के साथ घर पर थीं, आग लगते ही आनन फानन में उन्हें छावनी स्थित नेपाली सेना के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद उन्हें कुछ समय तक आईसीयू में भी रखा गया. हालांकि वह बहुत बुरी तरह झुलसी थीं, ऐसे में उन्हें स्पेशल बर्न यूनिट कीर्तिपुर रेफर किया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.

पूर्व पीएम को सेना ने किया था रेस्क्यू

पूर्व पीएम झालानाथ खनल के आवास पर पहले से ही हमले की आशंका जताई जा रही थी, प्रदर्शनकारी उनके घर तक बढ़ते उससे पहले ही सेना ने पूर्व पीएम को वहां से निकाल लिया था, हालांकि सेना को इस बात का अंदेशा नहीं था कि पूर्व पीएम के न होने पर भी उनके घर को निशाना बनाया जा सकता है. सेना की इसी चूक की वजह से पूर्व पीएम की पत्नी को बचाया नहीं जा सका और प्रदर्शनकारियों ने उनके आवास को आग के हवाले कर दिया.

Related Articles

Back to top button