ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
लाइफ स्टाइल

गर्मियों में जरूर खाएं ये फल, शरीर रहेगा ठंडा

गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी होना आम समस्या है, लेकिन इस मौसम में कई तरह के फल भी मिलते हैं। जिनका सेवन कर शरीर में पानी की पूर्ति कर सकते हैं, साथ ही ये गर्मियों में होने वाली बीमारियों से बचाने में भी मदद करेंगे। इस मौसम में थकान और सुस्ती भी महसुस होती है, लेकिन आप अपनी डाइट में इन फलों को शामिल कर ऊर्जावान रह सकते हैं।

अनानास

अनानास एक खट्टा-मीठा और रसीला फल है। यह विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने में बेहद मददगार है, जिससे आप मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं। इस फल में मौजूद गुण हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद है। यह फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र के लिए सहायक है। इसिलिए गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए अनानास का सेवन अवश्य करें।

तरबूज

गर्म हवाओं को मात देने के लिए तरबूज का सेवन काफी जरूरी है। यह स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें पानी भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा यह फाइबर, पोटैशियम, आयरन और कई तरह के तत्वों से भरपूर होता है। तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है और पेट में ठंडक बनी रहती है।

आम

गर्मियां आते ही लोगों को फलों के राजा आम का बेसब्री से इंतजार रहता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी लाभदायक है। इस फल का इस्तेमाल कई तरह की रेसिपी में किया जाता है। मैंगो शेक और खट्ठी-मिट्ठी चटनी से लेकर सलाद भी बनाए जाते हैं। इस फल में फाइबर, विटामिन-ए, विटामिन-सी, पोटैशियम, कैल्शियम, कॉपर और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस मौसम में आम के सेवन से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सामान्य कर सकते हैं, यह आंखों की सेहत के लिए भी लाभदायक है।

खरबूजा

यह फल सेहत का खजाना है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी मात्रा अधिक होती है। ये दोनों तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा खरबूजे में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर के लिए सहायक है। इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन आंखों को स्वस्थ रखता है। इस फल का उपयोग कई तरह की मिठाइयों में भी किया जाता है।

बेल

गर्मी से राहत पाने के लिए बेल खा सकते हैं या इसका शरबत भी पी सकते हैं।इस मौसम में बेल खाने के बड़े फायदे हैं। इसके सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। यह पेट से जुड़ी समस्या को कम करने में मददगार है। इस फल में फाइबर, विटामिन और अन्य सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए आवश्यक है।

अंगूर

अंगूर बहुत ही स्वादिष्ट फल है। गर्मियों में इसके सेवन करने के कई स्वास्थ्य लाभ है। बाजार में ये कई रंगों में देखने को मिलते हैं। आप इस फल का सेवन कई तरह से कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल स्नैक्स में भी किया जाता है।

लीची

लीची गर्मियों के खास फलों में से एक है। यह बहुत ही स्वादिष्ट रसीला फल है। इसमें पानी भरपूर होता है। लीची में विटामिन-सी, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्निशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पाचन के लिए भी अच्छा फल माना जाता है।

जामुन

जामुन खाने के अनगिनत लाभ है। यह गर्मियों में खाया जाने वाला खास फल है। यह स्वाद के साथ कई गुणों से भरपूर है। इसमें विटामिन-सी और आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाते हैं, जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मददगार है।

 

Related Articles

Back to top button