ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
धार्मिक

Good Friday 2020: ईसा मसीह के 5 प्रेरणादायक विचार

ईसाई धर्म ग्रंथ बाइबिल के अनुसार, सन् 33 ई. में 21 मार्च के बाद पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि के पहले फ्राइडे को ईसा मसीह को शूली पर चढ़ाया गया था। जिसे बाद में गुड फ्राइडे के रूप में मनाया जाने लगा। इस दिन स्कूल, कॉलेजों से लेकर सरकारी और कई सारी प्राइवेंट कंपनियों में भी छुट्टी रहती है। इस दिन ईसाई समाज के लोग ईसा मसीह की याद में व्रत रखते है, चर्च में प्रार्थनाएं करते हैं। गुड फ्राइडे को ईसाई लोग एक पवित्र सप्ताह मानते है। गुड फ्राइडे के मौके पर गिरिजाघरों में प्रार्थना सभा के अलावा किसी प्रकार का कोई कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाता है। ईसा मसीह के मनुष्यों से लेकर जानवरों तक हर किसी को परमात्मा का अंश मानते थे। समय-समय पर ईसा मसीह ने कई सारी रूढ़िवादिताओं के खिलाफ आवाज भी उठाई। महिलाओं से लेकर बच्चों हर किसी के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास किया। इसलिए संसार भर में आज भी उनके विचारों की पूजा होती है।

ईसा मसीह के अनमोल विचार

1. लोगों को ऐसे जीना चाहिए

ईसा मसीह ने बताया कि लोगों को सिर्फ रोटी के लिए नहीं जीना चाहिए बल्कि भगवान के मुख से निकले हर शब्द के मुताबिक जीना चाहिए।

2. मैं भी तुमसे प्रेम करूंगा

यीशु ने  कहा कि जिस तरह से मेरे पिता ने मुझसे प्रेम किया है ठीक उसी प्रकार से मैंने भी तुमसे प्रेम किया है।

3. मेरा साम्राज्‍य कहीं और है

मेरा साम्राज्य इस संसार में नही है। अगर होता तो मेरे सेवक मेरी गिरफ्तारी रोकने के लिए यहूदियों से लड़ते। पर मेरा साम्राज्य कहीं और है।

4. उनकी प्रशंसा होगी

उनको जो खुद की प्रशंसा करते हैं उनको विनम्र किया जाएगा और खुद को विनम्र करते हैं उनकी प्रशंसा होगी।

5. ये है सबसे बड़ा सत्‍य

मैं आपको एक सच बताता हूं, एक अमीर व्यक्ति के लिए स्वर्ग में प्रवेश करने से आसान काम तो ऊंट का सुई के छेद से निकलना है।

Related Articles

Back to top button