ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
लाइफ स्टाइल

मौसम के मुताबिक आपके लिए कौन-सा फेशियल करवाना है सही? ब्यूटीशियन ने बताया

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए सही केयर भी जरूरी है. इसमें रोजाना हेयर वॉश से लेकर हफ्ते में 1 या 2 बार स्क्रबिंग करना भी शामिल है. लेकिन इसके अलावा फेशियल और क्लीनअप करवाने की भी सलाह दी जाती है. ज्यादातर महिलाएं और पुरुष दोनों ही खास अवसर या किसी फंक्शन से पहले फेशियल जरूर करवाते हैं. इससे चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो मिलता है. फेशियल ग्लो के अलावा भी स्किन के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है. एक नहीं बल्कि यह कई तरह के होते हैं. जिसे अपनी स्किन की जरूरत के मुताबिक करवाया जाता है.

हर किसी को अपनी स्किन टाइप और मौसम के मुताबिक सही फेशियल टाइप चुनना चाहिए. तभी उनके लिए यह असरदार होता है. यह स्किन को गहराई से साफ करने, डेड स्किन सेल्स को हटाने, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को कम करने के साथ ही स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है. आइए जानते हैं ब्यूटिशियन से की आपको अपनी स्किन टाइप के मुताबिक कौन-सा फेशियल करवाना चाहिए.

गर्मियों के लिए सही फेशियल

ब्यूटीशियन पूजा बिसवा ने बताया कि मौसम के मुताबिक फेशियल करवाने से स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करती है. अगर गर्मियों की बात करें तो इस समय डीप क्लीनिंग और चेहरे पर एक्सट्रा ऑयल और गंदगी को साफ करने वाला साथ ही सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव और स्किन को हाइड्रेट रखने वाला फेशियल करना चाहिए. इसमें डिटॉक्सिफाइंग फेशियल, एक्सफोलिएटिंग और सूथिंग फेशियल शामिल है. सूथिंग के लिए एलोवेरा, एंटीऑक्सीडेंट के लिए ग्रीन टी, नेचुरल ग्लो और एक्सफोलिएशन के लिए फ्रूट वाला कर सकते हैं. जिससे स्किन पर लाइट और नॉन ग्रीसि फिल करें.

सर्दी का मौसम

सर्दियों के मौसम में ठंडी हवा के कारण होने स्किन में सूजन या ड्राइनेस आ जाती है. ऐसे में इस समय स्किन पर नमी बनाए रखने और हाइड्रेट करने वाले फेशियल करवाना चाहिए. जो स्किन को सॉफ्ट बनाने और नमी देने का काम करे और स्किन ड्राई न हो. बादाम का तेल, हयालूरोनिक एसिड, और स्किन को गहराई से नमी पहुंचाने वाली मॉइस्चराइजिंग तत्व होने चाहिए. गर्म पानी की जगह गुनगुने पानी का प्रयोग किया जा सकता है.

मानसून में इन बातों पर करें फोकस

मानसून के मौसम में स्किन को प्यूरिफाई, डिटॉक्सिफाई और एक्सट्रा ऑयल को मैनेज करने वाला फेशियल करवाना चाहिए. अगर ब्रेकाउट्स हो, तो उसे मैनेज करने के लिए चारकोल मिट्टी या नीम जैसे इंग्रीडिएंट्स वालने मास्क का उपयोग किया जा सकता है. यह स्किन की गहराई से सफाई करना हैं और एक्स्ट्रा ऑयल को कम करने में मदद करते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

सबसे पहले तो ब्यूटीशियन को अपनी स्किन टाइप के बारे में बताएं. वह उसके मुताबिक आपको सही फेशियल करवाने की सलाह देंगी. इसके अलावा फेशियल करवाने के 24 घंटे तक चेहरे पर साबुन या फेसवॉश का उपयोग नहीं करना चाहिए, इसके अलावा सीधे तेज धूप में जाने से बचें और सनस्क्रीन का उपयोग करें. स्किन को बार-बार छूने से बचें. हल्के मॉइस्चराइजर का उपयोग करें. साथ फेशियल करवाने के तुरंत बाद मेकअप न करें.

Related Articles

Back to top button