ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
मध्यप्रदेश

खाद लेने आए गरीब किसान पर टूट पड़े पुलिसवाले, पीट-पीटकर बना दिया ‘लंगड़ा

मध्य प्रदेश के रीवा में खाद वितरण केंद्र के बाहर पुलिस ने आदिवासी किसान पर लात घूंसे बरसाए. इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, इस मामले में पुलिस का कहना है कि जिस किसान की पिटाई की गई वह नशे की हालत में था और हंगामा कर रहा था. वहीं दूसरी तरफ आदिवासी किसान ने पुलिस के आरोपों को निराधार बताया. मारपीट के बाद किसान के पैर में चोट लगी, जिससे वह लंगड़ाकर चलने लगा.

इसके साथ ही किसान ने पुलिस पर बिना वजह पीटने का आरोप भी लगाया. आदिवासी किसान ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है. दरअसल, किसान इन दिनों खाद के लिए परेशान हैं. घंटों लाइन में लगने के बाद उन्हें खाद मिलती है. इसी बीच रीवा के जवा में एक किसान के साथ पुलिसकर्मियों के मारपीट करने का आरोप लगा है. आरोप है कि किसान समृद्धि केंद्र जवा महूहा टोला में एक आदिवासी किसान प्रभुदयाल के साथ पुलिसकर्मियों ने मारपीट की.

जो मारपीट का वीडियो सामने आया है. उसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि दो पुलिसकर्मी किसान को पकड़कर गाड़ी में बैठाते हुए उसकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं. किसान ने बताया कि जब मैं अपना टोकन लेकर काउंटर पर पहुंचा तो वहां के कर्मचारियों ने मुझे दो बोरी खाद देने के लिए बोला. तब मैंने कहा कि एक टोकन में पांच बोरी खाद देने का नियम आप लोगों ने बनाया है.

“खाद मांगकर बड़ा क्या गुनाह कर दिया”

किसान ने आगे कहा, “मेरे विनम्रतापूर्वक इतना निवेदन करते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मी हेड कॉन्सटेबल अनुराग तिवारी और कॉन्सटेबल शिवेंद्र मिश्रा ने गाली गलौज करते हुए लात घूंसे से मुझे मारा. इसके साथ ही मुकदमा दर्ज करने की धमकी देते हुए मुझे गाड़ी में बैठाकर जवा थाने ले गए और मुझे खाद भी नहीं मिली. मुझ पर लगातार एक के बाद एक कई वार किए गए. मैं मारपीट से डर गया. आखिर खाद मांगकर ऐसे मैंने कितना बड़ा क्या गुनाह कर दिया, मुझे यही बात नहीं समझ आ रही थी. मेरे साथ मारपीट की गई, ऊपर से मुझे नशेड़ी सिद्ध करने के लिए आरोप लगाए गए.“

Related Articles

Back to top button