ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...
मध्यप्रदेश

सिंगरौली में सड़क बनी अखाड़ा: शराब के नशे में भिड़े दो युवक, वीडियो वायरल

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शनिवार रात बैढन थाना क्षेत्र के मल्हार पार्क के पास शराब के नशे में दो युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। गनियारी इलाके के रहने वाले दोनों युवक आपस में सड़क पर ही भिड़ गए और एक-दूसरे पर घूंसे बरसाने लगे।

आंखों देखा हाल बताने वाले मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक दोनों युवक सड़क के बीच में झगड़ने लगे। लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की, लेकिन वे लगातार मारपीट करते रहे। अंततः मौके पर पहुंचे एक पुलिसकर्मी ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग किया।

वीडियो वायरल, लोग बने तमाशबीन

इस झगड़े का वीडियो भी सामने आया है। घटनास्थल पर मौजूद भीड़ तमाशा देखने में ही मशगूल रही, किसी ने बीच-बचाव की गंभीर कोशिश नहीं की। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस इलाके में आए दिन नशे में धुत युवक हंगामा करते रहते हैं, जिससे दुकानदारों और राहगीरों को दिक्कत होती है।

शिकायत दर्ज नहीं, व्यापारियों ने मांगी गश्त

फिलहाल इस मामले में पुलिस थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। व्यापारियों का कहना है कि यदि इलाके में नियमित पुलिस गश्त हो तो इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सकती है।

Related Articles

Back to top button