ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...
उत्तरप्रदेश

कानपुर में जिम थेरेपिस्ट से हुई छेड़छाड़, परेशान होकर युवती ने पी लिया ऑलआउट… लगाए ये आरोप

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रायपुरवा थाना क्षेत्र में एक 37 साल की युवती ने छेड़छाड़ से तंग आकर ऑलआउट पीकर आत्महत्या की कोशिश की. गंभीर हालत में उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया. युवती पेशे से जिम थेरेपिस्ट है. उसने आरोप लगाया कि मोहल्ले के कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और घर में घुसकर अभद्र व्यवहार किया. वहीं दूसरी तरफ पुलिस की अब की जांच में आपसी विवाद की बात सामने आई है.

युवती के अनुसार, शुक्रवार रात वह मोहल्ले में एक जन्मदिन समारोह से करीब डेढ़ बजे घर लौटी थी. आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले सचिन निगम, धर्मेंद्र भट्ट और ओम साहू नशे की हालत में उसके घर पहुंचे और गेट पीटने लगे. दरवाजा खोलने पर उन्होंने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और अभद्र टिप्पणियां कीं. युवती ने शोर मचाकर अपनी जान बचाई, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे.

ऑलआउट पीकर आत्महत्या की कोशिश

भीड़ देखकर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए. इसके बाद युवती ने ऑलआउट पीकर आत्महत्या करने की ठानी, लेकिन इससे पहले उसने एक वीडियो बनाया, जो कि अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.युवती ने आत्महत्या की कोशिश से पहले एक वीडियो जारी कर अपनी आपबीती बताई. उसने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि मोहल्ले के युवक आए दिन उसे परेशान करते हैं. हालांकि, पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि युवती का आरोपियों के साथ पुराना विवाद है, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया.

युवती की हालत स्थिर

हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि अगर युवती के आरोप सही पाए गए तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी. फिलहाल युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है और अभी उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. युवती के परिजन भी इस बात की पुष्टि कर रहे है कि आरोपी काफी परेशान किया करते थे और अश्लील टिप्पणी भी करते थे.

Related Articles

Back to top button