ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई पर सियासत, 43 परियोजनाओं से क्या बदलेगी तस्वीर? Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
उत्तरप्रदेश

तीन कमरों का एक मकान, रह रहे थे 4271 वोटर! यूपी में पंचायत चुनाव से पहले AI सर्वे ने खोली पोल

उत्तर प्रदेश से चुनाव में धांधली की खबरें सामने आना आम सी बात है. इस बार महोबा से भी ऐसी ही कुछ सामने आई है. यहां पंचायत चुनाव से पहले ऐसी धांधली देखने को मिली जिसे जानकर खुद चुनाव आयोग के अधिकारियों के भी होश फाख्ता हो गए. यहां एक घर में 4271 मतदाताओं का रजिस्ट्रेशन पाया गया है, जो कि अपने आप में ही एक अचंभा है. हैरानी की बात ये भी है कि इस गांव में कुल वोटरों की संख्या 16000 है. 4271 वोटर वाले फर्जीवाड़े का खुलासा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) से कराए जा रहे सर्वे में हुआ है.

मामला महोबा में जैतपुर गांव का है. एआई ने इस गांव में एक ऐसे वोटर समूह को चिन्हित किया है, जिसमें कुल 4271 वोटर हैं. इन सभी वोटर्स का पता एक तीन कमरों का मकान बताया गया है. आयोग के अधिकारियों ने इसकी सच्चाई पता लगाने के लिए BLO को मौके पर भेजा. जब मकान मालिक को इसकी जानकारी दी गई तो वह खुद हैरान रह गए. बताया कि उन्हें खुद नहीं पता कि इतने सारे वोट उनके पते पर कैसे बन गए और ये किन लोगों के वोट हैं.

एक ही घर से चुने जा सकते हैं BDC मेंबर

बड़ी बात यह है कि ये सभी वोट प्रधानी के चुनाव में जिस भी प्रत्याशी को पड़ जाएं तो उसकी जीत सुनिश्चित है. यही नहीं, गांव में इन्हीं वोटों की बदौलत दो ग्राम पंचायत सदस्य एवं ब्लाक पंचायत सदस्य का भी चुनाव हो सकता है. हालांकि, अब घर के वास्तविक वोटों को चिन्हित करने के बाद निर्वाचन आयोग ने बाकी वोटों को फर्जी करार देते हुए उन्हें रद्द करने की कवायद शुरू कर दी है. इससे पहले महोबा में ही एक पनवाड़ी के पते पर 243 वोटों को चिन्हित किया गया था.

पंचायत चुनाव से पहले हो रहा सर्वे

उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया है. यह कार्यक्रम 20 सितंबर तक चलेगा. इस कार्यक्रम के तहत आयोग एआई के जरिए बोगस वोटों की पहचान शुरू की है. एआई द्वारा चिन्हित किए गए बोगस वोटों की संबंधित एरिए के बीएलओ द्वारा भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है. इसी क्रम में महोबा के जैतपुर गांव में मकान नंबर 803 में 4271 मतदाताओं के नाम चिन्हित किए गए हैं. महोबा एडीएम कुंवर पंकज के मुताबिक वोटर लिस्ट में मौजूद त्रुटियों में सुधार कराया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button