ब्रेकिंग
Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक...
मध्यप्रदेश

गजब! गांव में कोई नहीं लाया था इतनी महंगी भैंस, गाजे-बाजे संग निकाला जुलूस; देखने उमड़ पड़े लोग

क्या आप सोच सकते हैं कि किसी शख्स का सपना यह भी हो सकता है कि वह महंगी भैंस खरीदे और बैंड बाजे, ढोल ताशे के साथ भैंस का स्वागत करें. अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसा नहीं हो सकता तो आप गलत हैं क्योंकि उज्जैन से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित गांव पंथ पिपलई में दूध का व्यवसाय करने वाले एक किसान और उसके दोस्तों को भैंस लाने की इतनी खुशी हुई कि उन्होंने डेढ़ लाख रुपए कीमत की भैंस लाने पर उत्सव मनाया और बैंड बाजे के साथ पूरे गांव में भैंस का जुलूस निकाला.

पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि इंदौर रोड स्थित ग्राम पंथ पिपलई में रहने वाले राजेश जाट और पूर्व सरपंच राजेंद्र जाट का यह सपना था कि जब वह गांव में सबसे महंगी भैंस खरीदेंगे तो उसका जुलूस निकालेंगे. वैसे तो इनके पास पहले ही कुल 10 भैंस हैं लेकिन जब राजेंद्र जाट और राजेश जाट ने डेढ़ लाख रुपए कीमत की मारवाड़ी मुर्रा नस्ल की गांव में सबसे महंगी भैंस खरीदी तो उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए दोस्तों को बुलाया और बैंड बाजे ढोल धमाकों के साथ तेजाजी चौक से एक जुलूस निकाला.

भैंस को साफा पहनाकर लाए

जुलूस में भैंस को साफा पहनाकर और गुलाल लगाकर राम मंदिर से राजेश जाट के घर तक धूमधाम से ले जाया गया. इस जुलूस को देखने के लिए जब गांव के लोग बाहर निकले तो वह खुद भी आश्चर्यचकित रह गए. अब तक ऐसे ढोल शादी ब्याह या किसी समारोह में ही सुनाई देते थे लेकिन शायद पहली बार ढोल धमाको की आवाज के बीच एक भैंस का जुलूस निकाला जा रहा था.

दूध का करते है व्यवसाय

बताया जाता है कि राजेंद्र जाट और राजेश जाट दूध का व्यवसाय करते हैं उनके पास 10 से अधिक मुर्रा भैंस हैं. पिछले वर्ष भी उन्होंने एक मुर्रा भैंस खरीदी थी लेकिन ऐसी भैंस गांव में अन्य लोगों के पास भी थी. इस वर्ष जब उन्होंने डेढ़ लाख रुपए कीमत की मुर्रा भैंस खरीदी तो अपना सपना पूरा करते हुए बैंड बाजे बुलाए और जुलूस निकाल डाला. बताया जाता है कि राजेश जाट और राजेंद्र जाट भैंस पालने के शौकीन हैं वे हर साल गांव मे पाड़ो का दंगल भी करवाते हैं. गांव में सबसे महंगी भैंस खरीद कर लाने की खुशी राजेश जाट और राजेंद्र जाट को ही नहीं थी बल्कि उनके साथ उनके मित्र मंडली को भी थी. उनकी खुशी में पूरा गांव भी शामिल हुआ.

Related Articles

Back to top button