ब्रेकिंग
Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C... Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ... Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक 'जीरो' बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजप... Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तै... Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टर... Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण... Jamtara School Raid: स्कूल के बरामदे में बैठकर ग्राहकों को लूट रहे थे साइबर अपराधी, पुलिस ने रंगे हा... Bhilai News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़के लोग; बिजली कार्यालय में मीटर फेंककर किया जोरदार प्रदर्शन
खेल

भारतीय टीम के इस अहम सदस्य ने विंडीज में किया र्दुव्‍यवहार, कार्रवाई होना तय

नई दिल्ली : भारतीय टीम के मैनेजर सुनील सुब्रामण्यम एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। इससे पहले भी वह 2018 में आस्ट्रेलिया में अपने खराब के व्यवहार के कारण सुर्खियों में आए थे, पर बच निकले, लेकिन वेस्टइंडीज में अपने व्यवहार के दोहराव के कारण अब वह संकट में हैं। बीसीसीआई ने दो उच्चायोग को कहा था कि कैरिबिया में जिस विज्ञापन को फिल्माना है उसके लिए वह टीम के मैनेजर सुब्रामण्यम से संपर्क करें, लेकिन जब त्रिनिदाद एंव टोबागो में मौजूद भारतीय उच्चयोग के अधिकारियों ने सुब्रामण्यम से संपर्क किया तो उन्होंने अधिकारियों को तवज्जो नहीं दी।बीसीसीआई के एक कार्यकारी ने कहा कि पहले इस तरह की हरकतों को नजरअंदाज किया गया। इसी कारण यह स्थिति बनी है। उन्होंने कहा कि अगर बात उच्चयोग की नहीं होती और सीओए के मुखिया विनोद राय पर आंच नहीं आती तो इस बार भी इस घटना को नजरअंदाज किया जाता। उन्होंने कहा, ‘‘पहले इस तरह की हरकतें हुई थीं, लेकिन उन्हें नजरअंदाज किया गया। इसी कारण उनका हौसला बढ़ा है। अब क्योंकि राय तक बात आ गई है तो कार्रवाई की जा सकती है।’’

विश्व कप के दौरान भी बोर्ड के अधिकारी उनके व्यवहार से खुश नहीं थे। अधिकारी ने कहा, ‘‘जिस किसी ने भी मैनेजर से बात की वह मैनेजर के व्यवहार से बेहद निराश हुआ। अपने दोस्तों के लिए टिकट और पास इकट्ठे करना उनकी प्राथमिकता है और अपने पद की जिम्मेदारी निभाना उसके बाद आता है।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button